ग्रेटर नोएडा जेल पहुंचे डीजी और डीआईजी, नए बंदियों को 14 दिन क्वारंटाइन किया जाएगा

ग्रेटर नोएडा जेल पहुंचे डीजी और डीआईजी, नए बंदियों को 14 दिन क्वारंटाइन किया जाएगा

ग्रेटर नोएडा जेल पहुंचे डीजी और डीआईजी, नए बंदियों को 14 दिन क्वारंटाइन किया जाएगा

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा जेल पहुंचे डीजी और डीआईजी

ग्रेटर नोएडा की लुकसर जेल का सोमवार को डीजी जेल आनंद कुमार और डीआइजी लव कुमार ने दौरा किया। डीजी आनंद कुमार ने बताया कि प्रदेश की 70 जेलों में मास्क का निर्माण किया जा रहा है। लगभग साढ़े पांच लाख मास्क बनाए जा चुके हैं। तीन लाख मास्क विभिन्न सरकारी विभागों में दिए गए हैं। अन्य मास्क का वितरण बंदियों को किया गया है। हर बंदी को दो-दो मास्क दिए गए हैं। 

महानिदेशक ने कहा, सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी के आदेश के बाद प्रदेश की जेलों से लगभग साढ़े तेरह हजार बंदियों को शर्तों के साथ जमानत पर रिहा किया गया है। सोमवार को गौतमबुद्ध नगर जिला जेल में सैनीटाइज टनल मशीन का उद्घाटन भी किया गया। डीजी आनंद कुमार व डीआईजी लव कुमार सोमवार की दोपहर लगभग एक बजे जिला जेल पहुंचे। जिला जेल के गेट पर संक्रमण से बचाव के लिए लगाए गए टनल का उद्घाटन किया। जेल में प्रवेश करने वाले वाहन व सामान इस मशीन से सैनिटाइज होने के बाद ही अंदर जाएंगे। 

डीजी ने कहा, बंदियों व कर्मचारियों को सैनिटाइज करने के लिए भी एक टनल बनाया गया है। लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय की इजाजत न मिलने के कारण उसे शुरू नहीं किया गया है। दोनों अधिकारियों ने जेल का विस्तृत निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जेल के किचन, पुस्तकालय, अस्पताल, बंदियों की बैरक, सिलाई व योग केंद्र का निरीक्षण किया। यह देखा कि संक्रमण से बचाव के लिए दिए गए आदेशों को जेल में लागू किया जा रहा है या नहीं। अधिकारियों ने जेल की सभी व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। आनंद कुमार ने आने वाले नए बंदियों को जेल में पहले 14 दिन तक क्वारंटाइन रखा जाता है। 

महानिदेशक ने कहा, उन्हें नए कपड़े भी उपलब्ध कराए जाए हैं। जिसके बाद उन्हें सामान्य बैरक में भेजा जाता है। कोरोना संक्रमण को लेकर बंदी किसी प्रकार के तनाव में न आएं इसे देखते हुए उसकी काउंसलिंग कराई जाती है। लव कुमार ने बताया संक्रमण फैलने के मद्देनजर जेल में बंदियों की मिलाई बंद है। बंदियों की सुविधा के लिए जेल में चार बेसिक फोन लगाए गए हैं। समय-समय पर बंदियों की बात उनके परिजन से कराई जाती है। इस अवसर पर जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा, जेल सत्य प्रकाश, एके सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.