ग्रेटर नोएडा में धीरेन्द्र सिंह और वेस्ट में तेजपाल नागर ने सुनी समस्याएं, लोगों ने दी यह जानकारी

ग्रेटर नोएडा में धीरेन्द्र सिंह और वेस्ट में तेजपाल नागर ने सुनी समस्याएं, लोगों ने दी यह जानकारी

ग्रेटर नोएडा में धीरेन्द्र सिंह और वेस्ट में तेजपाल नागर ने सुनी समस्याएं, लोगों ने दी यह जानकारी

Tricity Today | लोगों की समस्याएं सुनते जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह और दादरी विधायक तेजपाल नागर

रविवार को जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने नोएडा और दादरी के विधायक तेजपाल सिंह नागर ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लोगों की समस्याएं सुनी हैं। ग्रेनो वेस्ट में सीसीटीवी लगवाने, अधूरे पड़े निर्माण कार्य को पूरा कराने सहित विभिन्न समस्याएं लोगों ने विधायक को बताई हैं। लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद विधायक ने उनके समाधान का आश्वासन दिया है। दूसरी और धीरेन्द्र सिंह ने सेक्टर फाई-3 कार्यालय पर जनसमस्याओं का निस्तारण किया।

धीरेन्द्र सिंह ने पैरा ओलम्पियन वरुण भाटी से मुलाकात की

विधायक धीरेन्द्र सिंह ने पहले सेक्टर फाई-3 कार्यालय पर शहर के लोगों से  मुलाकात की। जनसमस्याओं का निस्तारण किया। इसके बाद विधायक पैरा ओलम्पियन वरुण भाटी से मुलाकात करने उनके घर गए। धीरेन्द्र सिंह ने कहा, पूरे उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के दिव्यांग खिलाड़ियों के प्रेरणा स्रोत वरुण भाटी बने हैं। वरुण की बदौलत दिव्यांग खिलाड़ियों को वधिकार मिले हैं। दो दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिव्यांग खिलाड़ियों को भी सामान्य खिलाड़ियों की बराबर सुविधाएं देने का ऐलान किया है। पैरा ओलम्पिक में वरुण की कामयाबी के बाद धीरेन्द्र सिंह ने योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर यह मांग की थी। धीरेन्द्र सिंह ने कहा, इन्ही के सतत प्रयास और इच्छाशक्ति की वजह से प्रदेश में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रोत्साहन पुरुष्कार नीति बन पाई है। हम दोनों ने 3 साल पहले आवाज़ उठाई थी।

तेजपाल नागर ने समस्या समाधान का आश्वासन दिया

बिसरख मंडल के भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष दुबे ने बताया कि रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों ने विधायक तेजपाल नागर से मुलाकात की। लोगों ने अपनी-अपनी सोसाइटी तथा आसपास के क्षेत्रों की समस्याओं से विधायक को अवगत कराया है। इस दौरान विभिन्न सोसाइटियों की भाजपा टीम, सुमित बैसोया कोषाध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत शुक्ला और जगन सिंह कपासिया उपस्थित रहे।

पंचशील ग्रीन्स-2 में भाजपा कमेटी के अध्यक्ष मनोज त्यागी, पैरामाउंट इमोशन में भाजपा अध्यक्ष मुनीष राजावत, अजनारा ली गार्डन भाजपा अध्यक्ष तान सिंह राणा ने विधायक से सर्विस रोड के नाले को ढकने, सीसीटीवी लगवाने, जगह-जगह कूड़ेदान लगाने, फ्लैटों की रुकी हुई रजिस्ट्री, सोसायटियों के सामने अवैध पार्किंग, स्ट्रीट लाइट जैसी कई समस्याएं बताई हैं। जिस पर विधायक तेजपाल नागर ने अधिकारियों से बात करके शीघ्र समस्याओं को निपटाने का आश्वासन दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.