जेवर विधानसभा का संर्पूण विकास मेरा मकसद ही नही, मेरे कर्तव्य भी है: धीरेन्द्र सिंह

जेवर विधानसभा का संर्पूण विकास मेरा मकसद ही नही, मेरे कर्तव्य भी है: धीरेन्द्र सिंह

जेवर विधानसभा का संर्पूण विकास मेरा मकसद ही नही, मेरे कर्तव्य भी है: धीरेन्द्र सिंह

Google Image | गांव नगलिया और छातंगा खुर्द में बनेंगे पंचायत भवन

रविवार को जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने ग्राम नगलिया और छातंगा खुर्द में 36 लाख रूपये की लागत से बनने वाला पंचायत भवनों का शुभारम्भ कराते हुए कहा कि ’’ग्रामों में पंचायत भवन के निर्माण से ग्रामीणों को काफी सुविधा होगी तथा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ ग्रामीणों को मिल सकेगा।’’
           
इससे पहले धीरेन्द्र सिंह ने कस्बा जेवर में पहुंचकर कक्षा 12 की छात्रा शालिनी वशिष्ठ व लावण्या वाष्णेय द्वारा तैयार किए गये व्हाटसएप को टक्कर देने वाले एक मोबाईल एप्प की लाॅचिंग करते हुए उक्त छात्राओं की हौसलाअफजाई भी की। ग्राम शमशमनगर में जनसंवाद के माध्यम से लोगों की जनसमस्याएं जानी और मास्क भी वितरित किया। इसके बाद जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने ग्राम नगलिया में ग्रामीणों की समस्याएं जानी और उनके निराकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आदेशित किया।
                
धीरेन्द्र सिंह ने ग्राम मिल्क करीमाबाद में लगभग 20 लाख रूपये की धनराशि से निर्मित गलियों का लोकापर्ण भी किया। धीरेन्द्र सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ’’विकास का कोई विकल्प नही होता है तथा जेवर विधानसभा का संर्पूण विकास मेरा मकसद ही नही अपितु मेरे कर्तव्य भी है। आम आदमी के जीवन में खुशहाली लाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है।’’

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.