चांद निकला क्या, चांद दिखा क्या, पूरे एनसीआर में फोन करके एक-दूसरे से यही सवाल कर रहे हैं लोग

चांद निकला क्या, चांद दिखा क्या, पूरे एनसीआर में फोन करके एक-दूसरे से यही सवाल कर रहे हैं लोग

चांद निकला क्या, चांद दिखा क्या, पूरे एनसीआर में फोन करके एक-दूसरे से यही सवाल कर रहे हैं लोग

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

चांद निकला क्या? चांद देखा क्या? व्रत खोल लिया क्या? क्या करें चांद तो नजर ही नहीं आ रहा? पूरे दिल्ली-एनसीआर में महिलाएं और उनके पति अपनी रिश्तेदारी, दोस्तों और जानने वालों को फोन करके यही सारे सवाल पूछ रहे हैं। दरअसल, चांद निकले करीब एक घंटा हो चुका है, लेकिन पूरा दिल्ली-एनसीआर पोलूशन की चादर में लिपटा हुआ है। जिसके चलते आसमान में विजिबिलिटी नहीं के बराबर है। परेशान होकर लोग एक-दूसरे को फोन करके यही सारे सवाल पूछ रहे हैं।

रात 9:00 बजते-बजते आलम यह हो गया कि महिलाएं परेशान होने लगीं। सब एक-दूसरे को फोन करके और व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज भेजकर दूसरे शहरों में चांद निकलने और देखने के बारे में जानकारी मांगने लगे। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश से लोगों को रिश्तेदारों से सूचनाएं मिल रही थीं कि उनके यहां चांद निकल आया है। महिलाओं ने चंद्र दर्शन करके व्रत पूरा कर लिया है। इसी बीच बड़ी संख्या में लोगों ने अपने पंडितों से बातचीत की। पूछा कि क्या किया जाए। इस पर पंडितों ने राय दी कि चांद पूरब की ओर से निकला है। लिहाजा, उस दिशा में मुख करके अर्क दे दें। दिया जला लें और व्रत पूरा कर लें। कुछ पंडितों ने महिलाओं को सुझाव दिया कि अगर पति का मुंह देखकर पूजा-अर्चना कर लें तो भी व्रत संपूर्ण माना जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.