क्या इसी कार से भागा था विकास दुबे, पुलिस की टीम छानबीन में जुटी

क्या इसी कार से भागा था विकास दुबे, पुलिस की टीम छानबीन में जुटी

क्या इसी कार से भागा था विकास दुबे, पुलिस की टीम छानबीन में जुटी

Google Image | क्या इसी कार से भागा था विकास दुबे

कानपुर पुलिस मुठभेड़ का मुख्य आरोपी विकास दुबे अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। रविवार की सुबह पुलिस को औरैया-दिबियापुर बाईपास पर सदर कोतवाली के एलजी गार्डन गेस्ट हाउस के पास लावारिस हालत में कार खड़ी मिली है। लखनऊ के नम्बर की ये कार किसी अमित दुबे के नाम पर रजिस्टर्ड है। आशंका जताई जा रही है कि कानपुर मुठभेड़ कांड में फरार आरोपियों ने इस कार का प्रयोग किया है। गाड़ी के अंदर रखे संदिग्ध कागज और गाड़ी में लगी हुई चाबी की पुलिस से जांच कर रही है।

कानपुर में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमले में आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने के बाद मुख्य आरोपी विकास दुबे फरार है। रविवार को पुलिस के एक संदिग्ध कार खड़ी मिली है। पुलिस ने इसकी छानबीन शुरू कर दी है। आशंका है कि विकास दुबे और उसके साथियों ने कहीं इसी कार का तो इस्तेमाल नहीं किया। पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। हालांकि अभी कुछ पुख्ता जानकारी पुलिस को हाथ नहीं लगी है।  

आसपास जिलों की सीमाएं सील 
पुलिस ने कानपुर मंडल के कानपुर देहात, कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया की सभी सीमाएं सील कर दी हैं। जीटी रोड पर स्थित गांव में हुई घटना के बाद से नेशनल हाईवे पर भी जगह-जगह बैरियर लगाकर वाहनों की संघन तलाशी ली जा रही हैं। वहीं फॉरेंसिंक टीमें भी घटनास्थल पर जांच पड़ताल के लिए पहुंची है। अपराधी विकास दूबे के घर को चारों तरफ पुलिस तैनात कर दिया गया है। 

कानपुर देहात से विकास दुबे के बहनोई को हिरासत में लिया
घटना के बाद शुक्रवार सुबह शिवली पुलिस ने विकास दुबे के बहनोई दिनेश तिवारी को हिरासत में ले लिया है। उनके घर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दिनेश व उनके परिवार के लोगों की गतिविधियों को पुलिस ने चेक किया। पुलिस इस मामले में पूरी गहनता के साथ काम कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.