ग्रेटर नोएडा वेस्ट: दो सोसायटी के निवासियों में विवाद, मामला कोर्ट पहुंचा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: दो सोसायटी के निवासियों में विवाद, मामला कोर्ट पहुंचा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: दो सोसायटी के निवासियों में विवाद, मामला कोर्ट पहुंचा

Google Image | Greater Noida West

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इकोविलेज तीन और ऑक्सफोर्ड स्क्वायर सोसाइटी के बीच रास्ते को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। सोमवार को ऑक्सफोर्ड स्क्वायर सोसाइटी की रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने बिसरख थाने में शिकायत दी है। 

आरोप लगाया है कि हाईकोर्ट में केस होने के बाद भी बिल्डर और इको विलेज तीन के निवासियों ने जबरन रास्ता खोला दिया है। जबकि बिल्डर ने दोनों सोसाइटी का अलग-अलग रास्ता होने की बात लिखित में दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक ऑक्सफोर्ड सोसाइटी की तरफ से दी गयी शिकायत में कहा है कि एक ही परिसर में दोनों सोसाइटी है। दोनों सोसाइटी के बीच दीवार बननी थी। लेकिन बिल्डर निजी स्वार्थ के कारण दीवार नहीं बना रहा है। जिससे दोनों सोसाइटी के बीच विवाद बढ़ रहा है। वर्ष 2017 में बिल्डर के साथ बैठक के बाद रास्ता बंद कराया गया था। तब रास्ते को चेन की जगह गमला रखकर बंद किया गया था। साथ ही ऑक्सफोर्ड के निवासियों की तरफ से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। जो अभी विचाराधीन है। मामला विचाराधीन होने के दौरान रास्ते को खोलकर हाईकोर्ट की अवमानना की है। 

उन्होंने कहा कि रास्ते का प्रयोग पैदल करने से दिक्कत नहीं है। वाहनों के आवागमन से दिक्कत होती है। ऑक्सफोर्ड सोसाइटी के क्लब को भी इको विलेज तीन के निवासी प्रयोग कर रहे हैं। जो गलत है। पुलिस से दोषियों के ‌खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं रास्ता खोलने को लेकर दोनों सोसाइटी के निवासियों के बीच माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। बिल्डर के खिलाफ भी लोगों में रोष है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.