ग्रेटर नोएडा वेस्ट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा निःशुल्क सैनिटाइजर और मास्क का वितरण

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा निःशुल्क सैनिटाइजर और मास्क का वितरण

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा निःशुल्क सैनिटाइजर और मास्क का वितरण

Tricity Today | Distribution of free sanitizer and mask by RSS in Greater Noida West

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील हायनिश सोसायटी के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ टीम के द्वारा 100% शुद्ध और ब्रांडेड सैनिटाइजर और मास्क का वितरण किया गया। इनके द्वारा सभी सिक्योरिटी गार्ड और सफाई करने वाले लोगों को सैनिटाइजर और मास्क उपलब्ध कराया गया। अब इस सोसायटी में बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति को सैनिटाइजर का प्रयोग करने के बाद ही प्रवेश दिया जायेगा। इसके साथ यहाँ पर कार्य करने वाले मजदूरों को भी कोरोना से सुरक्षित रखा जा सकता है। इससे सोसायटी को वैश्विक महामारी कोरोना द्वारा सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

स्वयंसेवक संघ के सदस्यों द्वारा कहा गया है कि अभी उनके पास कुछ मात्रा में सैनिटाइजर और मास्क उपलब्ध है और जिसे भी जरुरत हो वह इनसे मास्क और सैनिटाइजर निःशुल्क प्राप्त कर सकता है। इस दौरान उन्होंने "हम सब एक ही परिवार हैं, आप सब सजग रहे, स्वस्थ रहे एवं सुरक्षित रहे।" का नारा दिया। इस दौरान हरी जायसवाल, मनुज गखर, चित्रेश, सौरव, अरुण आदि उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.