ALERT: गौतमबुद्ध बुद्ध नगर में इंडस्ट्री चलाने के लिए प्रशासन ने कोई वेब लिंक जारी नहीं किया, डीएम ने कहा- ऐसे लिंक को अनदेखा करें

Tricity Today | Suhas LY IAS

गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने साफ किया है कि अभी नोएडा और ग्रेटर नोएडा में इंडस्ट्री चलाने के लिए अंतिम रूप से कोई फैसला नहीं लिया गया है। अभी किसी भी तरह आवेदन करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कोई वेब लिंक जारी नहीं किया गया है। अगर लोगों के पास ऐसा कोई वेब लिंक आ रहा है तो उसका संज्ञान नहीं लें। 

दरअसल, जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने पिछले सप्ताह बताया था कि आईटी कंपनी एचसीएल के सहयोग से जिला प्रशासन एक वेब पोर्टल तैयार कर रहा है। जिसके जरिए उद्यमियों को अपनी इकाइयां चलाने की सारी जानकारियां दी जाएंगी। जरूरी अनुमति अथवा अनापत्ति लेने के लिए इसी इंटीग्रेटेड वेब पोर्टल पर उद्यमियों को जानकारियां साझा करनी होंगी।

अब जानकारी मिली है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के उद्यमियों को कोई वेब लिंक भेजा जा रहा है, जिसमें अपनी उद्योग इकाई चलाने के लिए आवेदन करने की जानकारी दी जा रही है। डीएम ने कहा, "यह स्पष्ट करना है कि गौतमबुद्ध नगर में उद्योगों की अनुमति के संबंध में कोई लिंक जारी नहीं किया गया है। कृपया इस तरह के संदेश प्राप्त होने पर अनदेखा करें। इसके अलावा, हम आपको राज्य सरकार से दिशा-निर्देश प्राप्त करने के कुछ घंटों बाद जानकारी दे देंगे उद्यमियों को पूरी तरह बताया जाएगा कि उन्हें क्या करना है, कैसे करना है और कब करना है।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.