Greater Noida: जिला न्यायालय ने सुंदर भाटी को दिया बड़ा झटका

Greater Noida: जिला न्यायालय ने सुंदर भाटी को दिया बड़ा झटका

Greater Noida: जिला न्यायालय ने सुंदर भाटी को दिया बड़ा झटका

Google Image | सुंदर भाटी

सूरजपुर कोतवाली से क़रीब बीस दिन पहले 45 लाख की रंगदारी के मामले में जेल गए कुख्यात सुंदर भाटी के भाई सहदेव भाटी की ज़िला न्यायालय ने ज़मानत याचिका ख़ारिज कर दी है। अदालत में बुधवार को सहदेव की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई थी।

सूरजपुर में रहने वाले एक ट्रांसपोर्टर से क़रीब एक महीने पहले सुंदर भाटी गिरोह के बदमाशों ने 45 लाख की रंगदारी मांगी थी। इस मामले में सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने सुंदर भाटी के भाई सहदेव को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जिला न्यायालय में बुधवार को सहदेव की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। अदालत ने ज़मानत अर्ज़ी को ख़ारिज कर दिया। बचाव पक्ष अब हाइकोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल करेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.