नोएडा में लॉकडाउन-4 के पहले ही दिन डीएनडी पर लगा जाम, ट्रैफिक पुलिस चौकस

नोएडा में लॉकडाउन-4 के पहले ही दिन डीएनडी पर लगा जाम, ट्रैफिक पुलिस चौकस

नोएडा में लॉकडाउन-4 के पहले ही दिन डीएनडी पर लगा जाम, ट्रैफिक पुलिस चौकस

Tricity Today | डीएनडी पर लगा जाम

लॉकडाउन-4 के पहले ही दिन सोमवार को डीएनडी टोल प्लाजा पर ट्रैफिक जाम लग गया। भारी संख्या में नोएडा शहर की सड़कों पर वाहन उतर आए। इससे दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर भीषण जाम लग गया। सैकड़ों की संख्या में वाहन चालक फंस गए हैं। हालत संभालने के लिए मौके पर भारी संख्या में ट्रैफिक पुलिस को तैनात किया गया है। दरअसल, बिना आधिकारिक पास के पुलिस वाहनों को नोएडा में प्रवेश नहीं करने दे रही है। 

लॉकडाउन-4 के पहले दिन सोमवार को दिल्ली से नोएडा और नोएडा से दिल्ली जाने वालों की भीड़ डीएनडी टोल प्लाजा पर लग गई। भारी संख्या में दोपहिया और चार पहिया वाहन चालक डीएनडी पर पहुंच गए। दरअसल, गौतमबुद्ध नगर ज़िला प्रशासन ने दिल्ली से सटे सभी बॉर्डर सील कर रखे हैं। ऐसे में लॉकडाउन-4 के पहले दिन बॉर्डर पर भारी संख्या में वाहन जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस एक-एक वाहन चालक से पूछकर जाने दे रही है।

जिन वाहन चालकों के पास एंट्री पास हैं, उन्हें और अति आवश्यक वस्तुओं को जाने की अनुमति है। उन्हें नोएडा में प्रवेश करने दिया जा रहा है। पिछले करीब 10 दिनों से डीएनडी पर रोजाना ट्रैफिक जाम लग रहा है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस को हालात संभालने के लिए दिनभर कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। सबसे ज्यादा परेशानी बिना पास दिल्ली में प्रवेश करने की कोशिश करने वालों के कारण होती है। इसी तरह दिल्ली की ओर से बिना इजाजत लिए वाहन चालक नोएडा में प्रवेश करने की कोशिश करते हैं।

दूसरी ओर सबसे बड़ी परेशानी दिल्ली पुलिस के रवैए को लेकर हो रही है। दरअसल, दिल्ली पुलिस नोएडा की ओर आने वाले वाहनों की अच्छी तरह जांच पड़ताल नहीं करती है। वहां से बिना पास वाहन चालक सीधे नोएडा बॉर्डर पर पहुंच जाते हैं। जिन्हें नोएडा पुलिस यूपी की सीमा में प्रवेश करने की इजाजत नहीं देती। जिसके कारण सड़क पर भारी जाम लग जाता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.