कालिंदी कुंज मार्ग नहीं खुला है, खबरों से भ्रमित नहीं हों

कालिंदी कुंज मार्ग नहीं खुला है, खबरों से भ्रमित नहीं हों

कालिंदी कुंज मार्ग नहीं खुला है, खबरों से भ्रमित नहीं हों

Tricity Today | कालिंदी कुंज

आज सुबह यह खबर फैल गई कि नोएडा-दिल्ली के बीच कालिंदी कुंज मार्ग खुल गया है। ऐसा नहीं है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस की ओर से बताया गया है कि फ़िल्म सिटी रास्ते पर कोई वाहन खराब हो गया था। जिसके कारण लंबा जाम लग गया था। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे की ओर हालात ज्यादा खराब हो गए थे। इस वजह से महामाया फ्लाईओवर की बैरिकेडिंग हटाई गई है। जिसे जल्द बंद दिया गया।

शुक्रवार की सुबह तमाम खबरिया चैनल और सोशल मीडिया पर न्यूज़ आई कि नोएडा और दिल्ली के बीच महीनों से बन्द पड़ा कालिंदी कुंज मार्ग खोल दिया गया है। ऐसा नहीं है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने आपातकालीन डायवर्जन के तहत एक बेरिकेडिंग हटाया था। पुलिस ने बताया कि फ़िल्म सिटी रास्ते पर कोई वाहन खराब हो गया था। जिसके कारण लंबा जाम लग गया था। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे की ओर हालात ज्यादा खराब हो गए थे। इस वजह से महामाया फ्लाईओवर की बैरिकेडिंग हटाई गई है। जिसे थोड़ी देर बाद बन्द कर दिया गया।

यमुना खादर की ओर रास्ता पहले से खुला है। फरीदाबाद-बदरपुर के लिए वाहन यमुना खादर रास्ते से जा सकते हैं। नोएडा पुलिस ने दिल्ली पुलिस के कहने पर यह वैकल्पिक मार्ग खुला रखा है। दरअसल, खादर इलाके में जाम नहीं लगे इसलिए महामाया फ्लाईओवर पर डायवर्सन किया था। कल रात से कार यमुना पुल पर जा रही है, जो आगरा नदी के बराबर से होकर यमुना खादर रास्ता से आगे फरीदाबाद और बदरपुर की ओर जाता है। लेकिन, यह रास्ता फरीदाबाद-बदरपुर मुख्य मार्ग नहीं है। मुख्य मार्ग अभी बंद रखा गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.