Noida: डॉक्टर ने डॉगी को डंडा मारा, एफआईआर

Noida: डॉक्टर ने डॉगी को डंडा मारा, एफआईआर

Noida: डॉक्टर ने डॉगी को डंडा मारा, एफआईआर

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा में एक डॉक्टर ने डॉगी को डंडा मार दिया। डॉगी के मालिक ने डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है। दूसरी ओर डॉक्टर का कहना है कि डॉगी उसे काटने की कोशिश कर रहा था। खुद को बचाने के लिए डंडा मरना पड़ा। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू हो गई है।

थाना एक्सप्रेस वे क्षेत्र के सेक्टर-135 दोस्तपुर मंगरौली गांव में कुत्ते को डंडा मारना एक डॉक्टर को महंगा पड़ गया है। डॉक्टर के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसमें डॉगी के मालिक ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर उसके घर से कुत्ते को जबरन उठाकर अपने घर ले गया। वहां उसे लाठी-डंडों से पीटा। अपनी बुलेट बाइक से बांधकर घसीटा है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। यह घटना 8 अप्रैल की रात्रि करीब 8 बजे की है।

दोस्तपुर मंगरौली गांव में डॉक्टर चंद्रपाल शर्मा और उनके पड़ोसी राजकुमार का मकान है। राजकुमार को कुत्ते पालने का शौक है। डॉ चंद्रपाल शर्मा का कहना है कि बुधवार की रात करीब 8 बजे वह अपने घर आए। राजकुमार का कुत्ते उनके ऊपर झपटा। अपने बचाव के लिए घर के दरवाजे पर रखा फट्टा कुत्ते को मार दिया। जिससे कुत्ते के मुंह पर चोट लगी और खून निकलने लगा। 

राजकुमार 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। पीपुल्स फार एनिमल को भी सूचना दी। पीएफए के सहयोग से घायल कुत्ते का इलाज करवाया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में राजकुमार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.