नोएडा और गाजियाबाद में चीन से आए लोग, कोरोना वायरस की जांच में जुटे डॉक्टर

नोएडा और गाजियाबाद में चीन से आए लोग, कोरोना वायरस की जांच में जुटे डॉक्टर

नोएडा और गाजियाबाद में चीन से आए लोग, कोरोना वायरस की जांच में जुटे डॉक्टर

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा और गाजियाबाद में चीन के विभिन्न शहरों से लोग आए हैं। इन्हें चीन से दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे लाया गया। एयरपोर्ट से विशेष वाहनों के जरिए नोएडा और गाजियाबाद लाया गया है। यहां सभी को आइसोलेशन वार्ड्स में रखा गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और सरकारी डॉक्टरों की टीम इन सारे लोगों की जांच-पड़ताल में जुटी हुई हैं। दरअसल, चीन में आजकल कोरोना वायरस का कहर जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के लोगों को चीन से वापस लाया गया है। ये सभी लोग विशेष विमान के जरिए दिल्ली में इंदिरा गांधी एयरपोर्ट लाए गए थे। चीन से लोगों के आने के आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम इन सभी लोगों की जांच कर रही हैं। दूसरी ओर नोएडा में भी लोग चीन से आए हैं। इन सबकी जांच डॉक्टरों ने कर ली है। किसी भी व्यक्ति में कोराना वायरस का प्रभाव या लक्षण नहीं पाए गए हैं।

यूपी के सभी जिलों में कोरोना वायरस से निपटने के इंतजाम किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद में रह रहे चीनी नागरिकों पर भी नजर रखी जा रही है। चीनी नागरिकों के लिए अस्पतालों में अलग से वार्ड बनाए गए हैं। जिससे भारतीय असहज महसूस नहीं करें। भारत सरकार ने चीनी नागरिकों के भारत आने पर पाबंदी लगा दी है। अभी भारतीयों को भी चीन नहीं जाने की सलाह दी जा रही है। भारत सरकार चीन में रह रहे भारतीयों को वापस लाने के लिए विशेष विमान उड़ा रही है।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.