डोनल्ड ट्रम्प भारत आने वाले सातवें अमेरिकी राष्ट्रपति हैं लेकिन सबसे छोटी यात्रा करेंगे, सबसे बड़ी यात्रा पर आए थे...

डोनल्ड ट्रम्प भारत आने वाले सातवें अमेरिकी राष्ट्रपति हैं लेकिन सबसे छोटी यात्रा करेंगे, सबसे बड़ी यात्रा पर आए थे...

डोनल्ड ट्रम्प भारत आने वाले सातवें अमेरिकी राष्ट्रपति हैं लेकिन सबसे छोटी यात्रा करेंगे, सबसे बड़ी यात्रा पर आए थे...

Tricity Today | भारत की यात्रा पर आने वाले 6 अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज भारत दौरे पर आ रहे हैं। भारत 24वां देश है, जिसके दौरे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आ रहे हैं। ट्रंप ने तीन साल पहले सत्ता संभाली थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अब तक 23 देशों का दौरा किया है। भारत, दक्षिण एशिया का दूसरा देश है जिसके दौरे पर राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप आ रहे हैं। ट्रंप भारत की यात्रा करने वाले सातवें अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे। उनसे पहले छह अन्य अमेरिकी राष्ट्रपति भारत का दौरा कर चुके हैं।

डी.आइजनहावर,1959
सबसे पहले साल 1959 में अमेरिकी राष्ट्रपति डी.आइजनहावर ने भारत का दौरा किया था। उस समय भारत के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे। डी.आइजनहावर 9 से 14 दिसंबर तक भारत में रहे थे। उनका ये दौरा पांच दिनों का था। नई दिल्ली एयरपोर्ट पर 21 बंदूकों की सलामी दी गई थी। इसके साथ ही उन्होंने ताज का भी दीदार किया था।

रिचर्ड मिलहस निक्सन,1969
डी.आइजनहावर की भारत यात्रा के 10 साल बाद रिचर्ड निक्सन भारत के दौरे पर आए थे। उस समय वो उपराष्ट्रपति थे। निक्सन का वो भारत दौरा महज 22 घंटे का था। जो उन्होंने देश की राजधानी नई दिल्ली में व्यतीत किया था।  निकसन जब भारत आए थे तो उस वक्त भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं।

जिमी कार्टर, 1978
रिचर्ड निक्सन की भारत यात्रा के 9 साल बाद 1978 में जिमी कार्टर भारत के दौरे पर आए। जनवरी 1978 में उनका ये दौरा तीन दिवसीय था। कार्टर ने दिल्ली के नजदीक एक गांव का दौरा किया और वहां के लोगों को तोहफे में टेलीविजन सेट दिया था।

बिल क्लिंटन, 2000
रिचर्ड निक्सन की भारत यात्रा के लगभग दो दशक बाद साल 2000 में बिल क्लिंटन अपनी बेटी चेल्सिया के साथ भारत के दौरे पर आए थे।  बिल क्लिंटन 6 दिनों के दौरे पर भारत आए थे। ये किसी अमेरिकी राष्ट्रपति का सबसे लंबा दौरा था। उस समय भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे। क्लिंटन ने अपनी बेटी चेल्सिया के साथ आगरा, हैदराबाद, मुंबई, जयपुर और दिल्ली सहित कई लोकप्रिय पर्यटन स्थलों का दौरा किया।

जॉर्ज डब्ल्यू बुश, 2006
बिल क्लिंटन के दौरे के 6 साल बाद जॉर्ज डब्ल्यू बुश अपनी पत्नी औऱ अमेरिका की पहली महिला लारा बुश के साथ भारत के दौरे पर आए थे। जॉर्ज बुश का भारत दौरा महज 60 घंटे का था। उस समय देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे। मनमोहन सिंह सरकार को वामपंथी पार्टियों का समर्थन हासिल था और वहीं पार्टियां बुश के दौरे के विरोध में थीं। बुश के इसी दौरे के वक्त भारत ने परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किया था.

बराक ओबामा, 2010 और 2015
जॉर्ज डब्ल्यू बुश के भारत दौरे के 4 साल बाद नवंबर 2010 में बराक ओबामा अपनी पत्नी मिशेल के साथ भारत यात्रा पर आए थे। बराक ओबामा भारत की यात्रा करने वाले अमेरिका के छठे राष्ट्रपति थे। इस दौरान उन्होंने 26/11 के आंतकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी थी। साथ ही मृतकों के परिवार वालों से भी मुलाकात की थी। बराक ओबामा दूसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुलावे पर साल 2015 में भारत आए। भारत के गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि बनने वाले बराक ओबामा अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे। इसके पहले कोई भी अमेरिकी राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल नहीं हुआ था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.