दादरी मिहिर भोज कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर वीरेंद्र हुए सेवानिवृत्त, डॉ राजेंद्र कुमार ने संभाला कार्यभार

दादरी मिहिर भोज कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर वीरेंद्र हुए सेवानिवृत्त, डॉ राजेंद्र कुमार ने संभाला कार्यभार

दादरी मिहिर भोज कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर वीरेंद्र हुए सेवानिवृत्त, डॉ राजेंद्र कुमार ने संभाला कार्यभार

Tricity Today | डॉ विरेंद्र पाल सिंह कसाना

मीर भोज डिग्री कॉलेज डॉ वीरेंद्र पाल सिंह कसाना ने पढ़ाई की थी gangaउन्हें अपने ही कॉलेज में प्रिंसिपल बनने का गौरव प्राप्त हुआgangaकॉलेज में लंबे अरसे तक रसायन शास्त्र विभाग के अध्यक्ष रहेgangaमंगलवार को डॉ वीरेंद्र पाल सिंह कसाना सेवानिवृत्त हो गए हैं

ग्रेटर नोएडा में दादरी स्थित प्रतिष्ठित महाविद्यालय में प्राचार्य के पद पर रहे डाॅ. वीरेंद्र पाल सिंह कसाना मंगलवार को सेवानिवृत हो गए। उन्होंने महाविद्यालय का कार्यभार डॉ राजेंद्र पंवार को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि इसी कॉलेज का छात्र होने और प्राचार्य के पद से रिटायर्ड होने का विशेष गौरव मिला है। उन्होंने कहा कि वह सेवानिवृत्त भले ही हो रहे हैं, लेकिन यहां के छात्र छात्राओं और कॉलेज से हमेशा उनका नाता जुड़ा रहेगा।

डाॅ. वीरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि करीब 44 साल पहले इसी कॉलेज से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की थी और 2 फरवरी 1981 से रसायन शास्त्र विषय में शिक्षण कार्य करना शुरू किया था। विभागाध्यक्ष रहते हुए साल 2001 से 2003 तक वह कार्यवाहक प्राचार्य रहे थी। मई 2009 में उच्च शिक्षा सेवा आयोग प्रयागराज से नियुक्ति लेकर वह मथुरा के बिसावर स्थित एसबीजे डिग्री कॉलेज के प्राचार्य नियुक्त हुए। करीब ढाई साल तक कार्य करने के बाद निजी कारणों से उन्होंने प्रिंसिपल पद से स्वेच्छा से त्याग पत्र दे दिया। 

फिर अगस्त 2011 में वापस मिहिर भोज पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में रसायन शास्त्र के विभागाध्यक्ष पद ज्वाइन कर लिया। इसके बाद एक मई 2017 में उन्होंने मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में प्राचार्य पद नियुक्ति मिली और 7 जुलाई 2200 तक वह प्राचार्य पद संभाला और सेवानिवृत हुए। कॉलेज और छात्रों के साथ-साथ समाज से जुड़े रहे और अपने व्यवहार को लेकर हमेशा सबके प्रिय रहे हैं। वह गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र स्थित राजपुर गांव के शिक्षित एवं सभ्रांत परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.