BIG BREAKING: नोएडा आ रही महिला से चलती बस में ड्राइवर-कंडक्टर ने किया गैंग रेप

BIG BREAKING: नोएडा आ रही महिला से चलती बस में ड्राइवर-कंडक्टर ने किया गैंग रेप

BIG BREAKING: नोएडा आ रही महिला से चलती बस में ड्राइवर-कंडक्टर ने किया गैंग रेप

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रतापगढ़ से नोएडा आ रही महिला के साथ बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने रेप किया है। महिला ने विरोध किया लेकिन उसे बस में सबसे पीछे वाली सीट पर बांधकर दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। मामले में नोएडा पहुंचकर महिला और उसके पति ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वह जिस बस में सफर कर रही थी, उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

बस में सबसे पीछे वाली सीट महिला को दी, बच्चों को जान से मारने की धमकी दी
आपबीती पर एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंची महिला ने बताया कि वह अपने दो बच्चों के साथ प्रतापगढ़ से नोएडा आ रही थी। वह पहली बार नोएडा आई है। उसे कंडक्टर ने बस में सबसे पीछे वाली सीट दी थी। मथुरा तक सब कुछ सामान्य रहा। मथुरा से जब बस नोएडा के लिए निकली तो बस का ड्राइवर उसके पास सबसे पीछे वाली सीट पर आ गया। आरोप है कि उसने छेड़छाड़ शुरू की। महिला ने विरोध किया तो ड्राइवर ने धमकी दी कि अगर उसने शोर मचाया या विरोध किया तो उसे और उसके दोनों बच्चों को जान से मार देगा। इसके बाद महिला को पीछे वाली सीट पर बांध दिया गया। महिला का आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया। 

महिला ने चुप्पी साधकर आरोपियों को झांसा दिया और पति को फोन कर दिया
महिला का कहना है कि बाद में बस के कंडक्टर और क्लीनर भी आए। उन्होंने भी महिला से दुष्कर्म किया। महिला को पैसे देकर मुंह बंद रखने की चेतावनी दी। महिला का कहना है कि उसने इन तीनों लोगों को झांसा देने के लिए हां में हां भर दी। यह लोग जब आगे जाकर बैठ गए तो महिला ने अपने पति को मोबाइल से कॉल की। पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। बुधवार की सुबह जब बस नोएडा पहुंची तो सेक्टर 62 में महिला का पति अपने एक साथी के साथ पहुंच गया। हंगामा खड़ा हो गया। बस का ड्राइवर और कंडक्टर बस को सेक्टर 62 में छोड़कर भाग गए। 

नोएडा पुलिस ने शिकायत मिलते ही तत्परता से एक्शन लिया
इसके बाद महिला और उनका पति पुलिस थाने पहुंचे। पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने तत्परता से काम लिया। तत्काल महिला की बताई गई जगह पर पहुंचे। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। बस मालिक और कंडक्टर, ड्राइवर, हेल्पर के पते ठिकाने मिल गए हैं। उनकी तलाश के लिए छापेमारी चल रही है।

बस बरामद हुई, ड्राइवर कंडक्टर चल रहे हैं फरार 
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बस को बरामद कर लिया गया है। यह वोल्वो बस है। पुलिस बस को थाने लेकर आ गई है। महिला थाने में मामले की एफआईआर दर्ज करवाई गई है। अभी दोनों आरोपी फरार हैं। बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार करने के लिए डीसीपी महिला अपराध वृंदा शुक्ला ने टीम गठित की है। पुलिस टीम गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.