धूल  भरी आंधी और बारिश ने बदला नोएडा-दिल्ली का  मौसम

धूल  भरी आंधी और बारिश ने बदला नोएडा-दिल्ली का  मौसम

धूल  भरी आंधी और बारिश ने बदला नोएडा-दिल्ली का  मौसम

Tricity Today | Noida Rainy Weather

दिल्ली और नोएडा क्षेत्र में रविवार की दोपहर धूल भरी आंधी चलने के साथ तेज हवाएं चलीं।gangaतेज हवाएं अपने साथ बारिश लेकर आईं। धूल भरी आंधी के बाद बारिश के कारण तापमान भी गिर गया है।

दिल्ली और नोएडा क्षेत्र में रविवार की दोपहर धूल भरी आंधी चलने के साथ तेज हवाएं चलीं। दृश्यता बहुत कम हो गई। तेज हवाएं अपने साथ बारिश लेकर आईं। धूल भरी आंधी के बाद बारिश के कारण तापमान भी गिर गया है। मौसम में बदलाव नोएडा से लेकर ग्रेटर नोएडा  और दिल्ली में राजौरी गार्डन तक है।

रविवार की दोपहर में 12:00 बजे के आसपास मौसम ने करवट ली। पहले धूल भरी तेज आंधी और उसके पीछे-पीछे बारिश आई है। पिछले कई दिनों से मौसम गर्म था। लॉकडाउन के चलते लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दरअसल, कोरोनावायरस संक्रमण के चलते अभी भी बड़ी संख्या में लोग एयर कंडीशनर नहीं चला रहे हैं। ऐसे में घरों में पंखे की हवा से गर्मी दूर नहीं हो पा रही थी। मौसम का मिजाज बदला तो लोगों ने राहत महसूस की है। तेज आंधी और बारिश से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 2 दिन मौसम सामान्य रहेगा लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी।

तेज आंधी से नुकसान की सूचनाएं मिल रही हैं

आंधी और बारिश से मौसम तो सामान्य हो गया है लेकिन दूसरी ओर भारी नुकसान की भी जानकारियां मिल रही हैं। शहरी क्षेत्रों में होर्डिंग, साइन बोर्ड और पेड़ों के टूटने की जानकारी आ रही हैं। बिजली आपूर्ति में बाधा आई है। दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में भी नुकसान की सूचनाएं आई हैं। बड़ी संख्या में पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए हैं। जानकारी के अनुसार नोएडा के कई आवासीय सेक्टरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। पावर कारपोरेशन बारिश थमने का इंतजार कर रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.