ईस्टर्न पेरिफेरल और यमुना एक्सप्रेसवे पर लूट करने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार

ईस्टर्न पेरिफेरल और यमुना एक्सप्रेसवे पर लूट करने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार

ईस्टर्न पेरिफेरल और यमुना एक्सप्रेसवे पर लूट करने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार

Tricity Today | Yamuna Expressway

दनकौर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात क्षेत्र में स्थित यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर लूट करने वाले 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने 2 तमंचा और 4 जिंदा कारतूस समेत अन्य चोरी का सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

दनकौर पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात पुलिस क्षेत्र के भट्टा गांव के नजदीक गश्त कर रही थी। उसी दौरान वहां से होकर 2 लोग गुजर रहे थे। जिनको शक होने पर पुलिस ने पूछताछ के लिए रुकने का इशारा किया। जिसके बाद आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे। जिनका पीछा करते हुए पुलिस ने घेर कर धर दबोचा। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान जयकिशन और शैलेन्द्र निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है।  

गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने 2 तमंचा, 4  कारतूस, एक चोरी का मोबाइल व अन्य चोरी का सामान समेत 5860 रुपये भी बरामद किए है। पुलिस को पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि वह यमुना एक्सप्रेसवे, नोएडा- ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर खड़े वाहनों से चोरी व लूट की वारदातों को अंजाम देते है। जिनके साथ उनके साथी धीरज, राजेश और दीपक निवासी बुलंदशहर भी वारदातों को अंजाम देते थे। 

गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि उनका गिरोह नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पिछले करीब 2 से सक्रिय था। दोनों बदमाशों ने बताया कि वह बुलंदशहर के एक ही गांव के रहने वाले है। जिनके तीन और साथी है। जिनके साथ वह मिलकर नोएडा और ग्रेनो में स्थित एक्सप्रेसवे पर खड़े वाहन चालकों से मोबाइल, बैटरी और कैश लूटते थे। उन्होंने बताया कि वह रोजाना गांव से शाम के वक्त आकर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। गिरफ्तार बदमाशों ने लूट और चोरी की कई वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। दनकौर पुलिस उनके फरार 3 अन्य साथियों को भी जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कह रही है

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.