BREAKING: रिया चक्रवर्ती को ईडी ने समन भेजा, मुंबई में कई बड़ी प्रोपर्टी खरीदी हैं

BREAKING: रिया चक्रवर्ती को ईडी ने समन भेजा, मुंबई में कई बड़ी प्रोपर्टी खरीदी हैं

BREAKING: रिया चक्रवर्ती को ईडी ने समन भेजा, मुंबई में कई बड़ी प्रोपर्टी खरीदी हैं

Google Image | रिया चक्रवर्ती

सुशांत सिंह राजपूत के मामले में बुधवार को बड़ा खुलासा हुआ है। रिया चक्रवर्ती ने मुम्बई में कई बड़ी रियल एस्टेट प्रोपर्टी खरीदी हैं। यह जानकारी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हासिल की है। ईडी ने रिया चक्रवर्ती को समन भेज दिया है। ईडी के सामने 7 अगस्त को हाजिर होने का आदेश दिया गया है। इस मामले में अब रिया चक्रवर्ती घिरती जा रही हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनकी कथित गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती चारों तरफ से घिरती जा रही हैं। रिया चक्रवर्ती के मामले को प्रवर्तन निदेशालय ने जांच के लिए अपने हाथों में लिया था। शुरुआती जांच पड़ताल में कई चौंकाने वाली चीज निकल कर सामने आई हैं। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से रिया चक्रवर्ती को पूछताछ करने के लिए समन भेज दिया गया है।

रिया चक्रवर्ती को 7 अगस्त के दिन प्रवर्तन निदेशालय के सामने हाजिर होने का आदेश दिया गया है। जानकारी मिली है कि निदेशालय ने छानबीन में कुछ अवांछित संपत्तियां उजागर की हैं। रिया चक्रवर्ती ने पिछले कुछ महीनों के दौरान मुंबई में रियल एस्टेट प्रॉपर्टी खरीदी हैं। जिनकी कीमत करोड़ों रुपए में बताई जा रही है। यह संपत्ति रिया चक्रवर्ती ने किस तरह खरीदी और इसके लिए पैसा किस तरह जुटाया, इन बिंदुओं पर प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ करेगा।

आपको बता दें कि करीब 10 दिन पहले सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसमें केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। केके सिंह का आरोप है कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत को बंधक बनाकर रखा था। उसके बैंक खातों से करोड़ों रुपए निकाले गए हैं। इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग मानते हुए ईडी ने जांच पड़ताल शुरू करने का फैसला लिया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.