नोएडा में शर्मनाक वारदात सामने आई, बच्ची से पिता ने किया दुष्कर्म

नोएडा में शर्मनाक वारदात सामने आई, बच्ची से पिता ने किया दुष्कर्म

नोएडा में शर्मनाक वारदात सामने आई, बच्ची से पिता ने किया दुष्कर्म

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा में शर्मनाक वारदात सामने आई है। थाना फेस-3 क्षेत्र के एक गांव में एक बच्ची के साथ उसके पिता ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया है। पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि थाना फेज-3 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 11 वर्षीय बच्ची के साथ उसके पिता ने बलात्कार किया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने इस मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस से की थी। दिल्ली पुलिस की सूचना के आधार पर थाना फेस -3 पुलिस ने बुधवार देर रात मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

दो सगी बहन लापता, तलाश में जुटी पुलिस

गौतमबुद्ध नगर जिले के रबूपुरा थाना क्षेत्र के उपरावली गांव से लापता हुई दो सगी बहनों का पता लगाने के लिए पुलिस ने प्रयासों को तेज कर दिया है। थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि दोनों छात्राएं घर से नाराज होकर मुंबई चली गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस उनका पता लगाने का प्रयास कर रही है और पुलिस को इस मामले में अहम सुराग हाथ लगा है।

गौरतलब है कि उपरावली गांव में रहने वाली बीसीए की 19 वर्षीय छात्रा तथा 14 वर्षीय उसकी छोटी बहन 26 अक्टूबर से लापता है। छात्राओं के परिजनों ने उनके अपहरण की आशंका जताते हुए रबूपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.