ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, 25 हजार का ईनामी घायल, दूसरा फरार

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, 25 हजार का ईनामी घायल, दूसरा फरार

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, 25 हजार का ईनामी घायल, दूसरा फरार

Noida Police | ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, 25 हजार का ईनामी घायल

ग्रेटर नोएडा की दादरी कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात बाइक सवार दो बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई है। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया है। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पर 25 हजार रूपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने मौके से बाइक और तमंचा बरामद किया है। वहीं, फरार बदमाश की तलाश के लिए पुलिस कांबिंग कर है।

ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की रात दादरी कोतवाली पुलिस की टीम जांच कर रही थी। पुलिस ने सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया। वे भागने लगे। युवकों की गतिविधि संदिग्ध देखकर पुलिस ने उनका पीछा किया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पांव में गोली लगी। वह घायल हो गया।

डीसीपी ने बताया कि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा है। डीसीपी ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान अंकित के रूप में हुई है। वह बीबीनगर (बुलंदशहर) का निवासी है। इस बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। अंकित बुलंदशहर का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उसके खिलाफ सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। डीसीपी ने बताया अंकित ने बीते दिनों दादरी में व्यापारी पिता-पुत्र से लूट का प्रयास किया था। पुलिस इसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। वहीं, फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.