नोएडा में ज्वेलर को लूटने और गोली मारने वाले कुख्यात बदमाश से मुठभेड़, ताबड़तोड़ गोलीबारी में पुलिस ने पकड़ा

नोएडा में ज्वेलर को लूटने और गोली मारने वाले कुख्यात बदमाश से मुठभेड़, ताबड़तोड़ गोलीबारी में पुलिस ने पकड़ा

नोएडा में ज्वेलर को लूटने और गोली मारने वाले कुख्यात बदमाश से मुठभेड़, ताबड़तोड़ गोलीबारी में पुलिस ने पकड़ा

Tricity Today | ज्वैलर नरेश पवार

नोएडा की थाना सेक्टर-24 पुलिस ने नरेश ज्वैलर से लूटपाट करने और उसे गोली मारने वाले 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को शनिवार की शाम मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मौके से आरोपी का साथी भागने में कामयाब रहा है। घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक बाइक और तमंचा बरामद किया है। उसके एक साथी नासिर को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है।

नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि शनिवार की दोपहर थाना सेक्टर-24 पुलिस स्पाइस मॉल के पास चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने बाइक सवार दो बदमाशों को रुकने का इशारा किया। बदमाशों ने रुकने की बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसका साथी मौके से भाग निकला। 

रणविजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की पहचान मुजम्मिल पुत्र इसरार कुरैशी निवासी सीमापुरी दिल्ली के रूप में हुई है। पूछताछ करने पर आरोपी ने सेक्टर-12 में 12 फरवरी 2020 को कमल ज्वेलर्स शॉप के मालिक से लूटपाट करने और गोली चलाने की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पकड़ा गए बदमाश पर दिल्ली-एनसीआर के कई थानों में केस दर्ज हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मुजम्मिल पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस अब फरार बदमाश की तलाश में जुटी है। एडीसीपी का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.