ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े दुकान में घुसकर महिला से चेन लूटी

ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े दुकान में घुसकर महिला से चेन लूटी

ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े दुकान में घुसकर महिला से चेन लूटी

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दुकान में बैठी महिला से सोने की चेन लूट ली। महिला का शोर सुनकर कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा किया। लेकिन वह फरार हो गए। पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। 

यह पूरी घटना पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी में क़ैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पाली गांव निवासी देवीराम की गांव में ही परचून की दुकान है। रविवार को उनकी पत्नी राजेश दुकान पर बैठी थीं। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए। आगे वाले बदमाश ने हेलमेट और पीछे वाले ने मास्क लगाया था। एक बदमाश दुकान पर पहुंचा। जब तक महिला कुछ समझ पाती बदमाश ने महिला के गले से सोने की चेन छीन झपट ली।

जिसके बाद बदमाश भाग गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पास के घर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। जिसमें बदमाशों की फोटो कैद हो गई है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.