Coronavirus: गौर सिटी में हाथ धोने के बाद ही मिलेगी एंट्री

Coronavirus: गौर सिटी में हाथ धोने के बाद ही मिलेगी एंट्री

Coronavirus: गौर सिटी में हाथ धोने के बाद ही मिलेगी एंट्री

Tricity Today | Gaur City

ग्रेटर नोडा वेस्ट की हाउसिंग सोसायटियों में निवासियों को बांटे जा रहे सेनेटाइजर व मास्कgangaप्रवेश करने वालों को हाथ धोना होगा जरूरी, बच्चों के खेलने के स्थानों पर रखे सेनेटाइजर

कोरोना वायरस को लेकर नोएडा, ग्रेटर नोएडा की हाउसिंग सोसायटियों में दहशत का माहौल है। कई सोसायटियों में डिलिवरी बॉय की एंट्री प्रतिबंधित कर दी गई है। गार्ड के पास साबुन और सैनिटाइजर रखा गया है। बाहर से आने वालों के हाथ धुलवाने और सैनिटाइज कराने के बाद ही एंट्री दी जा रही है। लिफ्ट आदि के बटन को समय-समय पर साफ किया जा रहा है। दिन में 2 बार पोछा लगाया जा रहा है और फॉगिंग की जा रही है।

गौर सिटी सिक्स्थ एवेन्यू के निवासी अनिता प्रजापति, अमित शर्मा और अमरजीत राठौर ने बताया कि उनकी सोसायटी टावर हैं। सभी टावरों की लॉबी में गार्ड के पास सैनिटाइजर और साबुन रखा गया है। बगैर हाथ धोए और सैनिटाइज किए किसी को भी अंदर भेजने से मना किया गया है। हाउस कीपिंग स्टाफ को 2 बार पोछा लगाने और फॉगिंग के निर्देश दिए गए हैं। चेरी काउंटी सोसायटी में भी मैनेजमेंट की तरफ से सैनिटाइजर और मास्क रखे गए हैं। सोसायटी के निवासी ज्ञान सिंह और अनुराग ने बताया कि टावर में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति को सैनिटाइजर लगाना अनिवार्य है। सफाई कर्मचारियों को मास्क और दस्ताने उपलब्ध कराए गए हैं। सामान्य तौर पर ज्यादा इस्तेमाल होने वाली चीजों को लगातार सैनिटाइज करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा बच्चों के खेलने और अन्य सामान्य जनों के नित्य उपयोग में आने वाले स्थानों को भी सेनेटाइज किया जा रहा है। यह सारा काम सिक्योरिटी और मेंटेनेस विभाग कर रहे हैं। चेरी काउंटी के बिल्डर की यह पहल करने के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट की मीडिया कनेक्ट टीम के ग्रुप पर इसे काफी सराहा गया है। बाद में कई सोसायटी के लोगों ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सेनेटाइजर और मॉस्क देने की बात कही है।

गौर सिटी, सुपरटेक इकोविलेज, अरिहंत आर्डेन, ऐस सिटी और फ्रेंच अपार्टमेंट में लोग मास्ट बांट रहे हैं। इसके लिए लोगों ने जागरूकता अभियान भी चलाए हैं। पूरे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सोशल मीडिया ग्रुप्स पर कोरोना वायरस चर्चा का विषय बना हुआ है लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि लोग एक-दूसरे को संभालने और अफवाहों से दूर रहने के लिए कह रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.