कमिश्नर सिस्टम लागू होने पर भी वारदात के 10 दिन बाद लूट की एफआईआर

कमिश्नर सिस्टम लागू होने पर भी वारदात के 10 दिन बाद लूट की एफआईआर

कमिश्नर सिस्टम लागू होने पर भी वारदात के 10 दिन बाद लूट की एफआईआर

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

जिले में कमिश्नरी सिस्टम शुरू होने के बाद भी कोतवाली पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है। पुलिस ने कैब चालक से हुई लूटपाट की घटना की रिपोर्ट दस दिन बाद दर्ज की है। 

पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने पर कंपनी उसकी सर्विस शुरू नहीं कर रही थी। जिसके चलते पीड़ित कैब चालक पुलिस कोतवाली के चक्कर लगा रहा था। अब डीसीपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस लूट करने वाले बदमाशों को एनकाउंटर में गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने पीड़ित को जेल में ले जाकर पहचान करवाई है।
 
मूलरूप से हाथरस के हतीसा गांव का रहने वाला कमल सिंह कैब चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। 28 जनवरी को ग्रेटर नोएडा के एनआरआई ओमेक्स मॉल के पास से सेक्टर-18 के लिए कैब की ऑनलाइन बुकिंग कराई गई थी। कैब लेकर कमल सिंह वहां पहुंचा तो तीन लोग ओटीपी दिखाकर सवार हो गए। 

आरोप है कि कुछ दूर जाने पर  कैब में सवार हुए बदमाशों ने उसे बंधक बनाकर पीछे की सीट पर बैठा लिया और खुद कैब चलाने लगे। बदमाशों ने पीड़ित से चार हजार रुपये, मोबाइल और कंपनी का प्राइम टेबलेट लूट लिया। हालांकि बदमाश कैब नहीं लूट सकें। इसकी सूचना कमल सिंह ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। जिसके बाद पीड़ित ने बीटा दो कोतवाली में लिखित तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। 

कमल सिंह ने घटना की सूचना कंपनी के अधिकारियों को दी। कंपनी का प्राइम टेबलेट लूटे जाने के कारण अधिकारियों ने एफआईआर की प्रति मांगी। एफआईआर न होने के कारण कंपनी ने उसकी सर्विस शुरू नहीं की। इसके चलते कमल सिंह का काम बंद हो गया। कमल सिंह घटना के बाद से पुलिस थाने के चक्कर लगा रहा था। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

पुलिस ने बदमाश को पहचान तो दर्ज की रिपोर्ट दो फरवरी को नोएडा फेस दो पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था। जिनमें अमित व मोहित के पैर में गोली लगी थी। कैब चालक कमल सिंह ने पुलिस मुठभेड़ की खबर अखबार में पढ़ी तो वह फिर से पुलिस के पास पहुंचा। जिसके बाद पुलिस कमल सिंह को जेल लेकर पहुंची और बदमाशों की पहचान करवाई। कमल सिंह ने एक बदमाश को पहचान लिया। जिसके बाद 9 फरवरी को बीटा दो कोतवाली पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया।  

पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक बदमाश को पीड़ित ने पहचान है। जिससे पूछताछ की गई है। पुलिस उसके फरार दो साथियों की तलाश में जुटी है। बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। 
-राजेश कुमार सिंह, डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन-तीन

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.