ग्रेटर नोएडा में ब्राह्मण युवाओं की गिरफ्तारी के खिलाफ कानूनी लड़ाई का खर्च उठाएंगे सपा के पूर्व विधायक

ग्रेटर नोएडा में ब्राह्मण युवाओं की गिरफ्तारी के खिलाफ कानूनी लड़ाई का खर्च उठाएंगे सपा के पूर्व विधायक

ग्रेटर नोएडा में ब्राह्मण युवाओं की गिरफ्तारी के खिलाफ कानूनी लड़ाई का खर्च उठाएंगे सपा के पूर्व विधायक

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा में ब्राह्मण युवाओं की गिरफ्तारी के खिलाफ कानूनी लड़ाई का खर्च उठाएंगे सपा के पूर्व विधायक

गौतमबुद्ध नगर में ब्राह्मण संगठनों के जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन और उसके बाद छह ब्राह्मण युवाओं की गिरफ्तारी और 55 लोगों पर एफआईआर दर्ज करने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। जहां एक और इस पूरे प्रकरण को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती देने का ब्राह्मण संगठनों ने निर्णय लिया है। वहीं, दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के लंभुआ विधानसभा सीट से पूर्व विधायक ने कानूनी खर्च उठाने का ऐलान कर दिया है। पूर्व विधायक मंगलवार की शाम ग्रेटर नोएडा पहुंचे। अदालत से जमानत पर रिहा हुए युवाओं से मुलाकात की और उन्हें आर्थिक सहायता के रूप में 50 हजार रुपये दिए हैं।

लम्भुआ के पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने कहा, ब्राह्मणों पर यह सरकार खुलेआम अत्याचार कर रही है। जिस जाति के वोट पाकर सत्ता तक पहुंचे, अब उसी का खुलेआम अपमान किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में ब्राह्मणों की हत्या की जा रही है और विरोध करने पर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। ग्रेटर नोएडा में सोमवार की घटना इस बात को साबित करने के लिए पर्याप्त है। युवाओं को जेल भेजा गया और उनके घरों में घुसकर पुलिस ने महिलाओं के साथ बदतमीजी की। उनका क्या कसूर था? क्या लोकतंत्र में अपने ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना भी अपराध है?

इस पूरे मामले को लेकर समाजवादी पार्टी मैदान में उतर आई है। सुल्तानपुर जिले के लम्भुआ के पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय भी ग्रेटर नोएडा पहुंचे। उन्होंने हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कानूनी खर्च के लिए 50 हजार रुपये का सहयोग दिया। कहा कि वह इसका सारा खर्च उठाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का यह तानाशाही रवैया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दूसरी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव वीरेंद्र सिंह गुड्डू और गौतमबुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी मंगलवार को दिनभर जिला न्यायालय में मौजूद रहे। ब्राह्मण युवकों को बेल मिलने तक कांग्रेस का पूरा अमला न्यायालय परिसर में मौजूद रहा। इस प्रकरण को लेकर सोमवार को कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया पर बयान भी दिए थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.