Noida BREAKING : गैस सिलेंडर में विस्फोट, एक परिवार के चार लोगों की हालत नाजुक

Noida BREAKING : गैस सिलेंडर में विस्फोट, एक परिवार के चार लोगों की हालत नाजुक

Noida BREAKING : गैस सिलेंडर में विस्फोट, एक परिवार के चार लोगों की हालत नाजुक

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा के सेक्टर-62 में स्थित नवादा गांव में बीती रात खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फट गया। इस घटना में एक परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से दो की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। विस्फोट के कारण पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया है।

थाना सेक्टर-58 के प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-62 स्थित नवादा गांव में रहने वाले प्रेम पाल के घर में बीती रात खाना बनाते समय एलपीजी गैस सिलेंडर फट गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में रोशनी, प्रेमपाल और शांति सहित चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी प्रेमपाल के परिवार के सदस्य हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस को मौके पर बुलाया गया। सभी चारों घायलों को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे की वजह से पूरा घर तहस-नहस हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरी ओर प्रेमपाल के पड़ोसियों ने बताया कि धमाका बहुत तेज था। जोरदार आवाज सुनने के बाद आसपास के परिवार दहशत में आ गए। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रेमपाल और उसके परिवार को भीड़ ने तुरंत बाहर निकाला। पुलिस को फोन करके सूचना दी गई। परिवार को लोग बुरी तरह जल गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.