असली नोटों का झांसा देकर लोगों को नकली नोट थमाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, जानिए पूरा मामला

असली नोटों का झांसा देकर लोगों को नकली नोट थमाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, जानिए पूरा मामला

असली नोटों का झांसा देकर लोगों को नकली नोट थमाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, जानिए पूरा मामला

Noida Police | असली नोटों का झांसा देकर लोगों को नकली नोट थमाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

गौतम बुद्ध नगर की जेवर कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है। जो लोगों को असली नोटों का झांसा देकर नकली नोट थमा कर फरार हो जाता था। यह बदमाश दोगुने नोट करने का झांसा देते थे। नोटों की गड्डी में सबसे ऊपर और सबसे नीचे असली नोट और बाकी बीच में नकली नोट भरे रखते थे। पुलिस ने गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 500-500 के पांच हजार के असली और 13 लाख बीस हजार के नकली नोट और एक कार बरामद की है। 

डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान कृष्ण शर्मा, राजेश कुमार और रवि शर्मा निवासी अलीगढ़ के रूप में हुई है। जेवर कोतवाली पुलिस की टीम ने इन बदमाशों को मंगलवार की शाम नोएडा कट से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक कार और कुछ असली और नकली नोट बरामद किए हैं। पुलिस गैंग में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है। 

कैसे लोगों को बनाते थे शिकार
डीसीपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया यह बदमाश फोन के माध्यम से अनजान लोगों से संपर्क करते थे। यह यह बदमाश उन लोगों को बताते कि हम तुम्हें कुछ ऐसे नोट देंगे जो बिल्कुल असली लगते हैं। तुम उन्हें आसानी से बाजार में चला सकते हो। बदमाश फोन पर संपर्क करने वाले लोगों को असली नोटों के बदले 2 गुने नकली नोट देने का झांसा देते थे। सैंपल के तौर पर लोगों को फंसाने के लिए जो नोटों की गड्डी है देते थे। उसमें सबसे ऊपर का सबसे नीचे का नोट असली लगा देते थे। जिससे कि इनसे नोट लेने वाले लोग आसानी से इनके शिकार बन जाते थे। विश्वास जमाने के लिए बदमाश लोगों को कुछ असली नोट नोट पहले दे देते थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.