Exclusive: जामिया गोलीकांड के आरोपी का फेसबुक एकाउंट डिलीट, लड़के के पीछे कौन?

Exclusive: जामिया गोलीकांड के आरोपी का फेसबुक एकाउंट डिलीट, लड़के के पीछे कौन?

Exclusive: जामिया गोलीकांड के आरोपी का फेसबुक एकाउंट डिलीट, लड़के के पीछे कौन?

Tricity Today | Jamia Shootout Boy

गुरुवार की दोपहर जामिया में गोली चलाने वाले ग्रेटर नोएडा के लड़के का फेसबुक एकाउंट डिलीट कर दिया गया है। यह एकाउंट किसने डिलीट किया, यह अभी पता नहीं लगा है। लड़के को तो दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में सवाल उठता है कि उसके पीछे कौन है, जो उसका फेसबुक एकाउंट हैंडल कर रहा है।

जामिया में गोली चलाने वाले लड़के ने शाहीन बाग, चंदन गुप्ता की हत्या का बदला लेने और कई दूसरी पोस्ट अपने फेसबुक प्रोफाइल पर कर रखी थीं। देशभर का मीडिया उसके फेसबुक एकाउंट के हवाले से खबरें दिखा रहा है। देर शाम करीब पांच बजे तक लड़के का फेसबुक एकाउंट चल रहा था। लेकिन उसके बाद एकाउंट को डिलीट कर दिया गया है। लड़का दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि उसके फेसबुक एकाउंट को कौन संचालित कर रहा है। इससे यह शक भी गहरा जाता है कि कहीं कोई लड़के को कोई निर्देशित तो नहीं कर रहा था। दरअसल, इस मामले की जांच में भी उसका फेसबुक एकाउंट महत्वपूर्ण है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.