BREAKING NEWS: दादरी में परिवार को बंधक बनाकर लूटा, 70 साल की बुजुर्ग महिला ने रेप का आरोप लगाया लेकिन मेडिकल में पुष्टि नहीं

BREAKING NEWS: दादरी में परिवार को बंधक बनाकर लूटा, 70 साल की बुजुर्ग महिला ने रेप का आरोप लगाया लेकिन मेडिकल में पुष्टि नहीं

BREAKING NEWS: दादरी में परिवार को बंधक बनाकर लूटा, 70 साल की बुजुर्ग महिला ने रेप का आरोप लगाया लेकिन मेडिकल में पुष्टि नहीं

Tricity Today | Dadri Police Station

ग्रेटर नोएडा में दादरी कोतवाली क्षेत्र के पल्ला गांव में शुक्रवार की रात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। गांव के बाहर खेत में झोपड़ी डालकर रह रहे एक परिवार का आरोप है कि बदमाशों ने बंधक बना लिया और लूट को अंजाम दिया है। परिवार की एक करीब 70 साल की बुजुर्ग महिला ने रेप का आरोप भी लगाया है। बदमाश दो पशु, जेवरात और 16 हजार रूपए की नगदी लेकर फरार हो गए। महिला ने ग्रामीणों के साथ कोतवाली जाकर तहरीर दी है। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि लूट की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। महिला के साथ रेप की वारदात नहीं हुई है। मेडिकल में भी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। महिला ने पहले केवल चोरी की जानकारी दी थी।

मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से जनपद बंदायू की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला अपने परिवार के साथ पल्ला गांव में रहती है। महिला ने गांव की आबादी के बाहर खेत में एक झोपड़ी डाल रखी है। जहां पर यह पूरा परिवार सब्जी उगाने का काम करता है। शुक्रवार की रात महिला की झोपड़ी में लूट की वारदात हुई है। परिवार का कहना है कि बदमाशों ने महिला के पति और बेटे को बंधक बना लिया। इसके बाद महिला के साथ रेप किया। रेप के बदमाश दो भैंस, 16 हजार रुपये नगद और चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने सवेरे कोतवाली जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी है।

मेडिकल में महिला के शरीर पर चोट के निशान लेकिन रेप की पुष्टि नहीं

कस्बे के सरकारी अस्पताल में महिला की मेडिकल जांच करवाई गई। जांच करने वाले चिकित्सक ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं। रेप की पुष्टि नहीं हुई है। ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त राजेश सिंह का कहना है कि महिला ने पहले भैंस चोरी होने की शिकायत दी थी। कुछ घंटे बाद महिला ने लूट और रेप की घटना के बारे में बताया। जिसके बाद उसे मेडिकल के लिए भेज दिया गया। मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। लूट की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.