यमुना प्राधिकरण के खिलाफ पदयात्रा करेंगे किसान, जानिए वजह

यमुना प्राधिकरण के खिलाफ पदयात्रा करेंगे किसान, जानिए वजह

यमुना प्राधिकरण के खिलाफ पदयात्रा करेंगे किसान, जानिए वजह

Tricity Today | यमुना प्राधिकरण के खिलाफ पदयात्रा करेंगे किसान

64.7 फीसदी मुआवजा नहीं मिलने के कारण गुस्से में है किसान gangaकिसान स्थानीय विधायक और सांसद को भी ज्ञापन सौंपने जाएंगे

ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे में रविवार को किसान एकता संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता शिवराज बंसल तथा संचालन प्रदेश अध्यक्ष जतन प्रधान ने किया।

इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा कि 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजे को हाई कोर्ट द्वारा रद्द किए जाने के संबंध में क्षेत्र किसानों में रोष है। उनका कहना है कि किसान पिछले कई वर्षों से मुआवजे के लिए संघर्ष करते आ रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान एकता संघ मजबूती से किसानों की ये लड़ाई लड़ेगा। जिसके विरोध में 5 अगस्त से यमुना प्राधिकरण के खिलाफ किसान एकता संघ पदयात्रा शुरू करेंगा। साथ ही यमुना प्राधिकरण के कार्यालय का घेराव भी करेंगा। जिसके लिए जल्द ही जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 

किसानों ने कहा कि क्षेत्रीय सांसद और विधायक को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान, रमेश कसाना, बृजेश भाटी, प्रताप नागर, आलोक नागर, बिजेंद्र सिंह, राजवीर कसाना, जयवीर नागर, महेंद्र कसाना, बिज्जन नागर, सतीश कनारसी, हरेंद्र नागर, जैनेन्द्र सिंह, अरविंद सैकटरी, दुर्गेश शर्मा, नरेश, सौरव वर्मा, संजय नागर और आलमगीर समेत काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.