Greater Noida: ससुर बहु के साथ करता था गलत काम, मुंह खोलने पर पति देता था जान से मारने की धमकी, जानिए पूरा मामला

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

महिला ने सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में आरोपी पति ससुर और सास के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा

ग्रेटर नोएडा की पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी में रहने वाली एक महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके मुंह खोलने पर पति और साथ उसके साथ मारपीट करते थे। आरोपियों की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में एक महिला अपने पति सास और ससुर के साथ रहती है। महिला ने पुलिस को बताया उसका ससुर उसके साथ गलत काम करता है। जब इसकी शिकायत करने के लिए मुंह खोलती है तो आरोपी पति परिवार के साथ मिलकर मारपीट करते हैं। किसी को इसके बारे में जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। 

ससुरालियों के प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की है। इस मामले में सूरजपुर कोतवाली पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.