नोएडा: प्रोपर्टी विवाद में पिता-पुत्र के बीच चली गोलियां, सिर में गोली लगने से पिता की मौत

नोएडा: प्रोपर्टी विवाद में पिता-पुत्र के बीच चली गोलियां, सिर में गोली लगने से पिता की मौत

नोएडा: प्रोपर्टी विवाद में पिता-पुत्र के बीच चली गोलियां, सिर में गोली लगने से पिता की मौत

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

बेटे को दो गोली लगी हैं, उसे निजी अस्पताल मे भर्ती किया गया हैgangaसिर में गोली लगने के कारण दिल्ली पुलिस से रिटायर दरोगा की मौके पर मौत

ग्रेटर नोएडा में बुधवार की देर रात पिता और पुत्रों के बीच गोलीबारी हुई है। दादरी में रेलवे रोड की एस्कार्ट कॉलोनी में प्रोपर्टी विवाद के चलते बुधवार की देर रात रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर और उसके बेटे के बीच गोलीबारी हुई। इस घटना में दिल्ली पुलिस से रिटायर सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई है। उसके बेटे को कंधे और छाती में 2 गोलियां लगी हैं। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती किया। डॉक्टर ने सब इंस्पेक्टर को मृत घोषित कर दिया।

ग्रेटर नोएडा पुलिस के अनुसार बच्चन सिंह (65 वर्ष) दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड दरोगा थे। वह मूलरूप से जुनैदपुरा (दनकौर) के रहने वाले थे। अभी एस्कोर्ट कॉलोनी में मकान बनाकर दो बेटों के साथ रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि बाप बेटों में प्रोपर्टी को लेकर लम्बे समय से विवाद चला आ रहा है। जिसको लेकर अकसर झगड़ा होता रहता था। बुधवार की रात फिर बाप बेटों में प्रोपर्टी को लेकर झगड़ा हुआ। जिसमें इन लोगों के बीच आपस में गोली चल गई। 

जिसमें एक गोली बच्चन सिंह के सिर में लगी। उनकी मौके पर मौत हो गयी है। उनके बेटे वीरेन्द्र सिंह के कंधे और छाती में दो गोली लगी हैं। गोलीबारी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चन सिंह और वीरेंद्र सिंह को दादरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने बच्चन सिंह को मृत घोषित कर दिया। वीरेंद्र सिंह का इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दूसरी ओर अड़ोस-पड़ोस के लोग दहशत ज्यादा हो गए। पड़ोसियों ने ही वारदात के बारे में पुलिस को फोन करके जानकारी दी थी।

रेलवे रोड चौकी के प्रभारी ने बताया कि बाप बेटों के आपसी विवाद मे चली गोली में पिता बच्चन सिंह की सिर में गोली लगने से मौत हो गयी है। बेटा वीरेन्द्र सिंह के कंधे और छाती में गोली लगने से घायल है। मामले की जांच की जा रही है। अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है। बच्चन सिंह के परिवार के लोगों को दनकौर में सूचना दी गई है। उनके शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार के बाकी सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, यह बात साफ तौर पर पता चली है कि पिता-पुत्र के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.