Greater Noida: कलयुगी बाप 15 साल की बेटी के साथ कर रहा था ऐसा काम, जानकर रह जाएंगे हैरान

Greater Noida: कलयुगी बाप 15 साल की बेटी के साथ कर रहा था ऐसा काम, जानकर रह जाएंगे हैरान

Greater Noida: कलयुगी बाप 15 साल की बेटी के साथ कर रहा था ऐसा काम, जानकर रह जाएंगे हैरान

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

एक महीने से कलयुगी पिता नाबालिक लड़की के साथ गलत हरकतें कर रहा थाgangaलड़की के मामा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली क्षेत्र के गांव में रहने वाले एक कलयुगी पिता की घिनौनी करतूत सामने आई है। आरोपी पिता अपनी 15 साल की बेटी को हवस का शिकार बना रहा था। पिछले 1 महीने से किशोरी अपने पिता की हरकतों को झेल रही थी। इसके बाद उसने मां को आपबीती बताई। किशोरी की मां ने यह बात अपने भाई को बताई। अब किशोरी के मामा ने आरोपी पिता के खिलाफ जेवर कोतवाली में शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली क्षेत्र के नगला जहानू गांव में एक परिवार के साथ रहता है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पिता 1 महीने से अपनी 15 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। किशोरी विरोध करने पर उसे और उसकी मां को जान से मारने की धमकी देता था। आरोपी पिता की हरकतों से तंग आकर किशोरी ने अपनी मां को यह बात बताई। आरोपी पति की करतूत को सुनकर मां भी दंग रह गई। किशोरी की मां ने यह बात अपने भाई को बताई। जिसके बाद किशोरी के मामा ने जेवर कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे गांव में लोग हतप्रभ हैं। यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि जब बच्ची अपने घर में भी महफूज नहीं है, तो बाहर के बारे में क्या बात कही जा सकती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.