कोरोना वायरस से भारत में पांचवी मौत

कोरोना वायरस से भारत में पांचवी मौत

कोरोना वायरस से भारत में पांचवी मौत

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित आज पहली मौत हुई है। संक्रमित व्यक्ति इटली का रहने वाला था जिसे सवाई मानसिंह अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। हालांकि कुछ दिन पहले उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी। मगर किडनी और लंग इन्फेक्शन काफी ज्यादा हो चुका था और आज उसने दम तोड़ दिया।

इससे पहले भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित चार लोगों  की मौत हो चुकी है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना के चार नए केस आए हैं। इससे देशभर में मरीजों की संख्या 200 हो गई है। अभी तक लखनऊ के केजीएमयू में 9 मरीजों का इलाज चल रहा है। 

करोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढती जा रही है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए कई राज्यों में पाबंदियां लगाई जाने के चलते वे बंद जैसी स्थिति की ओर बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार रात 8 बजे देश के नाम अपने संबोधन में इस संकट का मजबूती से मुकाबला करने के लिए 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक "जनता कर्फ्यू" का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के अलावा अन्य शख्स इस दौरान घर से बाहर नहीं निकले।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.