BIG NEWS : कमिश्नरी बनने के बाद पुलिस दफ्तर में जलाई गई फाइलें!

BIG NEWS : कमिश्नरी बनने के बाद पुलिस दफ्तर में जलाई गई फाइलें!

BIG NEWS : कमिश्नरी बनने के बाद पुलिस दफ्तर में जलाई गई फाइलें!

Tricity Today | कमिश्नरी बनने के बाद पुलिस दफ्तर में जलाई गई फाइलें!

Greater Noida: पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के ग्रेटर नोएडा पुलिस मुख्यालय में कार्यभार लेने से पहले बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस मुख्यालय की कुछ फाइल और कागजात जलाए गए हैं। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये रद्दी और बेकार कागजात थे, जो कूड़े में जलाए गए हैं।

पुलिस कमिश्नर की आमद से पहले पुलिस ऑफिस ग्रेटर नोएडा में कागज़ों को जलाया गया है। जिस पर सवाल खड़े हो गए हैं। जले दस्तावेजों की जो तस्वीर सामने आई हैं, वह गैंगेस्टर और गुंडा एक्ट की जलती दिखी हैं। अब सवाल उठ रहा है आखिर क्यों फाइलें जलाई गई हैं। ये दस्तावेज दफ्तर के पीछे जलाए गए हैं। कुछ चश्मदीदों ने कहा कि कुछ जांच रिपोर्ट जलाई गई हैं। इन्हें जलाने का मकसद पुलिस अधिकारी बता नहीं रहे हैं। सवाल है कि आख़िर किसके कहने पर फाइलें जलाई गई हैं। नवनियुक्त कमिश्नर आलोक सिंह के चार्ज ग्रहण करने से पहले फाइलें जलाने पर मामला और संदिग्ध बन गया है। मामले में कोई पुलिस अफसर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.