BIG NEWS : मुंबई में मचे बवाल के बीच योगी आदित्यनाथ का बड़ा दांव, यमुना एक्सप्रेस वे पर बसाई जाएगी फिल्म सिटी, प्राधिकरण से मांगा प्रस्ताव

Tricity Today | Yamuna Expressway Film City

उत्तर प्रदेश सरकार Yamuna Expressway पर Film City बसाएगी। इसके लिए राज्य सरकार ने यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से प्रस्ताव मांगा है। यह प्रस्ताव अगले सप्ताह Yamuna Authority की ओर से भेजा जाएगा। शुक्रवार की रात Chief Minister Yogi Adityanath ने मेरठ मंडल में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की है। इस बैठक के दौरान राज्य के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुण वीर सिंह को यह जानकारी दी है।

समीक्षा बैठक के दौरान राज्य के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुण वीर सिंह से कहा कि यमुना प्राधिकरण के किनारे फिल्म सिटी बसाई जाए। इसके लिए बड़ी कंपनियां और भारतीय फिल्म जगत के दिग्गज राज्य सरकार से संपर्क कर रहे हैं। यमुना प्राधिकरण के सीईओ ने इस पर सहमति जाहिर कर दी है। इस प्रोजेक्ट से यमुना एक्सप्रेस वे उद्योग विकास प्राधिकरण को दोहरा लाभ होगा। उत्तर प्रदेश में फिल्म उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही बड़ा निवेश मिलने की भी संभावना है। प्राधिकरण फिल्म सिटी बसाने के लिए जमीन देगा। यह प्रस्ताव अगले सप्ताह उत्तर प्रदेश सरकार को भेज दिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.