शेरू भाटी हत्याकांड में पंचायत करने वाले 214 लोगों पर एफआईआर, लोगों ने कहा- भाजपा के विधायकों का नाम क्यों नहीं

शेरू भाटी हत्याकांड में पंचायत करने वाले 214 लोगों पर एफआईआर, लोगों ने कहा- भाजपा के विधायकों का नाम क्यों नहीं

शेरू भाटी हत्याकांड में पंचायत करने वाले 214 लोगों पर एफआईआर, लोगों ने कहा- भाजपा के विधायकों का नाम क्यों नहीं

Tricity Today | महापंचायत स्थल पर मौजूद लोग

दादरी के शेरू भाटी हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए शुक्रवार को चिटेहरा गांव के मंदिर प्रांगण में महापंचायत आयोजित की गई थी। इन महापंचायत का आयोजन करने वालों पर एफआईआर दर्ज की गई है। दूसरी ओर गांव के लोग इस मामले में पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगा रहे हैं।

पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता श्याम सिंह भाटी ने कहा, पुलिस प्रशासन भेदभाव कर रहे हैं। एकतरफा कार्यवाही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव में शेरू भाटी के परिवार को न्याय दिलाने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से महापंचायत का आयोजन किया गया था। जिसमें शेरू भाटी की हत्या में शामिल लोगों पर रासुका लगाने, उन्हें जल्द गिरफ्तार करके जेल भेजने, परिवार की आर्थिक मदद करने और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग सरकार से की गई थी। महापंचायत में दादरी और लोनी के भाजपा विधायक भी शामिल हुए थे और उनके समर्थन में नारेबाजी भी हुई थी। 

श्याम सिंह का कहना है पुलिस ने पीड़ित परिवार और उनके साथ खड़े लोगों पर एकतरफा मुकदमा दर्ज करके पीड़ितों की आवाज दबाने का काम किया जा रहा है। पुलिस ने महापंचायत में शामिल हुए भाजपा विधायकों पर कोई कार्यवाही नहीं की है। इस तरह की कार्यवाही से साफ जाहिर है कि पुलिस सत्ता पक्ष के दबाब में भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है। यह कार्रवाई भाजपा नेताओं के इशारे पर की गई है। दरअसल, भाजपा नेता इस महापंचायत को होने देना नहीं चाहते थे। इसी वजह से पहले लोगों को पुलिस से धमकियां दिलाई गई थीं।

14 लोगों पर नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आपको बता दें कि शुक्रवार को चिटहेरा गांव के शिव मंदिर पर हुई महापंचायत के मामले में पुलिस ने 14 लोगों को नामजद करते हुए 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शेरू हत्या कांड के बाद मंदिर पर महापंचायत आयोजित की गई थी। महापंचायत करने वाले लोगों पर आरोप है कि जनपद में लाॅकडाउन की गाइड लाइन के कारण धारा 144 लागू है।

गत मंगलवार को नई आबादी मौहल्लें में चिटहेरा गांव के रहने वाले शेरू भाटी की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद चिटहेरा गांव के लोगों ने शिव मंदिर पर महापंचायत आयोजित की थी। जबकि पुलिस प्रशासन द्वारा महापंचायत के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई थी। महापंचायत को विधायत तेजपाल सिंह नागर और लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने संबोधित किया था।

अब पुलिस ने महापंचायत करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने शैंकी भाटी, श्याम सिहं, सतपाल बजरंगी, पिंकी चैधरी, विनोद, पोपल, सुल्तान, विकास दिल्ली पुलिस और साहिल समेत चोदह लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर की गई है। जबकि, 200 अज्ञात लोगों को एफआईआर में शामिल किया गया है। वहीं, अब पुलिस महापंचायत की विडियोग्राफी के जरिए अन्य लोगों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.