Greater Noida: 10 जमातियों को शरण देने वालों पर एफआईआर

Greater Noida: 10 जमातियों को शरण देने वालों पर एफआईआर

Greater Noida: 10 जमातियों को शरण देने वालों पर एफआईआर

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन लोगों पर लॉकडाउन तोड़ने और बाहर के जिलों से फरार होकर आए जमातियों को शरण देने का आरोप है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापे मार रही है। सभी 13 लोगों को एफआईआर में नामजद किया गया है। गौतम बुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर कार्यालय की मीडिया सेल ने यह जानकारी दी है।

मीडिया सेल ने बताया कि गुरुवार को थाना सूरजपुर के सब इन्स्पेक्टर सलीम अहमद ने मुकदमा अपराध संख्या 278/2020 धारा 188 आईपीसी दर्ज करवाया है। इसमें 13 अभियुक्तों को नामजद किया है। इन लोगो ने बेगमपुर गांव में 10 जमातियों को शरण दी। सार्वजनिक स्थानों पर लेकर गये। कोविड-19 जिसकी रोकथाम में लगायी गयी धारा-144 सीआरपीसी का उल्लंघन किया। 

नामजद अभियुक्तगण

  1. इमाम मोहम्मद पुत्र हाजी तेरेयब, निवासी ग्राम बेगमपुर, थाना सूरजपुर, गौतम बुद्ध नगर।
  2. राज मौहम्मद पुत्र फतेह मोहम्मद, निवासी ग्राम बेगमपुर थाना सूरजपुर, गौतम बुद्ध नगर।
  3. नाजिम पुत्र लियाकत निवासी ग्राम बेगमपुर, थाना सूरजपुर, गौतम बुद्ध नगर।
  4. सरफराज पुत्र खलील शेख निवासी धोकी, थाना धोकी उस्मानीबाद, महाराष्ट्र 
  5. सलीम वामोली पुत्र मौहम्मद निवासी मिली कालोनी, थाना आनन्द नगर, उस्मानाबाद, महाराष्ट्र 
  6. रशीद मकबूल पुत्र मकबूल निवासी बलसूर, थाना उमरगा, उस्मानाबाद, महाराष्ट्र
  7. गफूर पुत्र हबीब खान निवासी लाखा, थाना केज, जिला बीड, महाराष्ट्र 
  8. शेख कय्यूम पुत्र बशीर निवासी कलम, थाना कलम, उस्मानाबाद, महाराष्ट्र
  9. फरदीन पत्नी सरफराज निवासी ग्राम ढोकी, थाना ढोकी, उस्मानाबाद, महाराष्ट्र 
  10. नूरजहां पत्नी सलीम निवासी, मिली कालोनी, थाना आनन्द नगर, उस्मानाबाद, महाराष्ट्र 
  11. शरीफा बी पत्नी रसीद मकबूल निवासी बलसूर, थाना उमरगा, उस्मानाबाद, महाराष्ट्र
  12. अहमदा बी पत्नी गफूर खान निवासी लाखा, थाना केज, जिला बीड, महाराष्ट्र 
  13. रुकिया बी पत्नी शेख कय्यूम निवासी कलम, थाना कलम, उस्मानाबाद, महाराष्ट्र

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.