ग्रेटर नोएडा : लूटपाट के 24 दिन बाद हुई FIR दर्ज, पीड़ित ने कहा - क्या यही है हाईटेक शहर

ग्रेटर नोएडा : लूटपाट के 24 दिन बाद हुई FIR दर्ज, पीड़ित ने कहा - क्या यही है हाईटेक शहर

ग्रेटर नोएडा : लूटपाट के 24 दिन बाद हुई FIR दर्ज, पीड़ित ने कहा - क्या यही है हाईटेक शहर

| प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर फलैदा गांव के समीप कार सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर दूसरे कार में सवारों लोगों के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित का कहना है कि वारदात होने के 24 दिनों बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने पीड़ित की एक नहीं सुनी, बाद में पीड़ित ने उच्च अधिकारियों की मदद से मामले की शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

बीते 29 अगस्त की शाम ग्रेटर नोएडा के चिपियाना बुर्ज निवासी संदीप शर्मा अपने ड्राइवर नरेश के साथ अपनी कार में सवार होकर यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते आगरा जा रहे थे। फलैदा गांव के समीप शाम करीब 6 बजे वह टॉयलेट के लिए रास्ते के किनारे रुक गए। पीडित ने बताया कि तभी पीछे से एक शिफ्ट डिजायर कार में सवार चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर उनसे मोबाइल, नगदी और अन्य सामान लूट लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़ित इसकी शिकायत लेकर रबूपुरा कोतवाली पहुंचे। लेकिन पुलिस ने वारदात की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। पीड़ित का कहना है कि क्या यही हाईटेक शहर है।

पुलिस के व्यवहार से निराश पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से समूचे मामले की शिकायत की है। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद बुधवार को पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश यादव का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.