BIG BREAKING : राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत 203 कांग्रेसी नेताओं पर एफआईआर, कई संगीन धाराएं लगीं

BIG BREAKING : राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत 203 कांग्रेसी नेताओं पर एफआईआर, कई संगीन धाराएं लगीं

BIG BREAKING : राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत 203 कांग्रेसी नेताओं पर एफआईआर, कई संगीन धाराएं लगीं

Tricity Today |

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और मौजूदा राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी समेत 203 कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक वन पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई गई है। एफआईआर में इन लोगों के खिलाफ कई संगीन धाराएं लगाई गई हैं। मुकदमा गौतम बुध नगर पुलिस की ओर से ही दर्ज किया गया है।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को हाथरस जाने के दौरान निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने, महामारी अधिनियम का उल्लंघन करने और आम जनमानस के जीवन को संक्रामक बीमारी के कारण संकट में डालने के आरोप में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अजय सिंह उर्फ लल्लू, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पीएल पुनिया, सचिन पायलट, गौतमबुद्ध नगर कांग्रेस के अध्यक्ष अजय चौधरी, नोएडा महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष शहाबुद्दीन, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री वीरेंद्र सिंह गुड्डू और जितिन प्रसाद समेत 153 कांग्रेसियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। 50 अज्ञात लोगों को भी एफआईआर में शामिल किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह मुकदमा आईपीसी की धारा 188 (निषेधाज्ञा यानि सीआरपीसी की धारा 144 का उल्लंघन), 270 (संक्रामक बीमारी के दौरान आम जनमानस के जीवन को संकट में डालना) और संक्रामक रोग रोकथाम अधिनियम-1869 की धारा 4 (प्राधिकृत अधिकारी की ओर से जारी किए गए आदेशों की अवहेलना) के तहत दर्ज किया गया है। एफआईआर यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना सेक्टर इकोटेक वन में दर्ज करवाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है। जल्दी ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह पहला मौका नहीं है। जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले भी राहुल गांधी के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है और उनकी गिरफ्तारी भी हो चुकी है। यह दूसरा मौका है जब राहुल गांधी कि यहां गिरफ्तारी हुई है।

गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे। राहुल गांधी का काफिला गुरुवार की दोपहर करीब 12:30 बजे नोएडा बॉर्डर पर पहुंचा था। तब से ही कांग्रेसियों ने हाई वोल्टेज ड्रामा शुरु कर दिया था। गौतम बुद्ध नगर पुलिस राहुल गांधी के काफिले को नोएडा बॉर्डर पर ही रोकना चाहती थी। लेकिन कांग्रेसियों की भारी कार्यकर्ताओं के बीच पुलिस राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को रोकने में सफल नहीं हो पाई थी।

पुलिस ने आगे चलकर ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे की जीरो पॉइंट पर राहुल गांधी के काफिले को रोक लिया था। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। जिन को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दी थी।

इस कारण यमुना एक्सप्रेस वे पर काफी लंबा जाम लग गया था। कांग्रेसियों ने पुलिस के बेरिकेडिंग को तोड़ने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने कांग्रेसियों पर लाठियां भाज दी। जिसमें पुलिस और कांग्रेसी के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। हालात को संभालने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स भी बुला ली थी।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो पॉइंट पर रोकने के बाद राहुल गांधी ने पैदल ही हाथरस जाने की जिद ठान ली थी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अपनी कार से नीचे उतर कर पैदल ही हाथरस की ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने दोनों को रोकने की काफी कोशिश की थी। लेकिन दोनों लगातार अपनी बात पर अडिग होते हुए हाथरस की तरफ बढ़ने लगे। इस दौरान पुलिस और राहुल गांधी के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। जिसमें पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत काफी नेताओं को हिरासत में ले लिया और ग्रेटर नोएडा में स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में लेकर चले गए। वहां से राहुल गांधी प्रियंका गांधी को शाम करीब 5:00 बजे दिल्ली के लिए लेकर रवाना हो गए। गौतम बुद्ध नगर पुलिस राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को दिल्ली बॉर्डर तक छोड़कर वापस आ गई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.