BREAKING: सुशांत राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर, जानिए पूरा मामला

BREAKING: सुशांत राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर, जानिए पूरा मामला

BREAKING: सुशांत राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर, जानिए पूरा मामला

Social Media | Sushant & Rhea

बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या प्रकरण में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने मुंबई पुलिस को एक शिकायत दी। जिसके आधार पर मुंबई पुलिस ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ अब से थोड़ी देर पहले एफआईआर दर्ज की है।

रिया चक्रवर्ती के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज किया गया है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने केस दर्ज करवाया है।

आपको बता दें कि इस मामले में अब बिहार पुलिस ने भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। महाराष्ट्र के साथ-साथ बिहार पुलिस भी सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से जुड़े मामले में जांच कर रही है। मंगलवार को बिहार पुलिस के चार अधिकारियों का एक दल इस मामले की जांच करने के लिए मुंबई पहुंचा है। अब इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने उसकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। दरअसल, शुरुआत से ही रिया चक्रवर्ती की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। मुंबई पुलिस ने रिया चक्रवर्ती से कई दौर में पूछताछ की है। मुंबई पुलिस को ऐसा कोई खास सबूत या सुराग नहीं मिला है, जिसके आधार पर रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सके।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.