BIG BREAKING: नेपाल की तरफ से सीतामढ़ी बॉर्डर के पास काम कर रहे किसानों पर फायरिंग, एक युवक की मौत, तीन घायल

BIG BREAKING: नेपाल की तरफ से सीतामढ़ी बॉर्डर के पास काम कर रहे किसानों पर फायरिंग, एक युवक की मौत, तीन घायल

BIG BREAKING: नेपाल की तरफ से सीतामढ़ी बॉर्डर के पास काम कर रहे किसानों पर फायरिंग, एक युवक की मौत, तीन घायल

Tricity Today | नेपाल की तरफ से सीतामढ़ी बॉर्डर के पास काम कर रहे किसानों पर फायरिंग, एक युवक की मौत, तीन घायल

भारत और नेपाल के बीच जारी सीमा विवाद के बीच शुक्रवार को एक बड़ी खबर सामने आई है। नेपाल की तरफ से बिहार के जानकी नगर बॉर्डर पर भारतीय किसानों को निशाना बनाया गया है। नेपाल की ओर से फायरिंग की गई है। इसमें एक भारतीय युवक की मौत हो गई है। तीन गोली लगने से घायल हुए हैं। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। जानकी नगर बॉर्डर बिहार के सीतामढ़ी जिले में आता है। 

जानकारी के मुताबिर घटना सीतामढ़ी के सोनबरसा बॉर्डर इलाके के जानकी नगर गांव की है। वहां सीमा के पास कुछ किसान खेत में काम रहे थे। इसी दौरान नेपाल की ओर से फायरिंग की गई है। फायरिंग में जानकी नगर टोले लालबन्दी निवासी 25 साल के डिकेश कुमार की मौत हो गई। तीन लोग घायल बताए गए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर है। सभी को सीतामढ़ी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से सीमा पर तनाव व्याप्त हो गया है। 

आजकल भारत और नेपाल में सीमा विवाद चल रहा है
आजकल भारत और नेपाल में सीमा विवाद के कारण रिश्ते तनावपूर्ण हैं। आठ मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिपूलेख से धारचूला तक बनाई गई सड़क का उद्घाटन किया था। इसके बाद नेपाल ने लिपूलेख को अपना हिस्सा बताते हुए विरोध किया था। 18 मई को नेपाल ने नया नक्शा जारी किया। इसमें भारत के तीन इलाके लिपूलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी को अपना हिस्सा बताया। नेपाल नए नक्शे को अपने संविधान में शामिल करने जा रहा है। दूसरी तरफ भारत ने साफ कर दिया है कि नेपाल का दावा ऐतिहासिक साक्ष्यों पर आधारित नहीं है। 

फायरिंग के बाद एसएसबी ने क्या कहा?
भारत और नेपाल के बीच सीमा पर सुरक्षा की जिम्मेदारी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की है। शुक्रवार की घटना पर एसएसबी के आईजी (बिहार सेक्टर) ने कहा- सीतामढ़ी में फायरिंग की खबर है। यह इलाका नेपाल सीमा से लगा हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि फायरिंग नेपाल की तरफ से हुई। फायरिंग के वक्त किसान खेतों में काम कर रहे थे। गोली लगने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। तीन गंभीर रूप से घायल हैं। उनमें से 2 लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस बारे में गृह मंत्रालय को जानकारी भेज दी गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.