एक्सप्रेस वे के टोल बूथ पर गुंडागर्दी करने वाले दबंगों पर एफआईआर, कार जब्त, गिरफ्तारी के लिए छापे

एक्सप्रेस वे के टोल बूथ पर गुंडागर्दी करने वाले दबंगों पर एफआईआर, कार जब्त, गिरफ्तारी के लिए छापे

एक्सप्रेस वे के टोल बूथ पर गुंडागर्दी करने वाले दबंगों पर एफआईआर, कार जब्त, गिरफ्तारी के लिए छापे

Tricity Today | एक्सप्रेस वे के टोल बूथ पर गुंडागर्दी करने वाले दबंगों पर एफआईआर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वीडियोgangaपुलिस ने 2 कार और एक स्कूटी जब्त कीgangaघायल टोल कलेक्टर को अस्पताल में भर्ती कियाgangaआरोपियों की तलाश में पुलिस ने छापे मारे हैं

ग्रेटर नोएडा में दादरी के बील गांव के समीप ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे टोल प्लाजा पर मंगलवार की शाम कार और स्कूटी सवार दबंगों ने टोल कर्मी को पूरी तरह पीटा था। दादरी पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपियों के तीन वाहन भी जब्त किए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। 

 

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर ग्रेटर नोएडा में मंगलवार की शाम जमकर गुंडागर्दी की गई है। ग्रेटर नोएडा के बील अकबरपुर गांव के पास टोल प्लाजा है। टोल मैनेजर जितेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम एक काले रंग की स्कार्पियो कार में सवार होकर युवक आए थे। टोल कलेक्टर ने उनसे टोल मांगा तो खुद को लोकल बताने लगे। टोल कलेक्टर ने आईडी मांगी। इन लोगों ने आईडी नहीं दी और टोल गेट तोड़कर चले गए। बमुश्किल 10 मिनट बाद यह लोग वापस आए। रोंग साइड आकर टोल बूथ पर कार लगा दी। जिससे ट्रैफिक भी बाधित हो गया। दो युवक स्कूटी पर भी आए। 8 युवकों ने मिलकर टोल कलेक्टर को बूथ से बाहर खींचा। सड़क पर गिरा कर बुरी तरह पीटा। 

जितेंद्र सिंह का कहना है , टोल कलेक्टर लहूलुहान हो गया। उसकी छाती, कमर और सिर में गंभीर चोट आई हैं। टोल कलेक्टर को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मैनेजर जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि यह कोई पहली वारदात नहीं है। यहां आए दिन यह गुंडागर्दी होती है। पुलिस से शिकायत की जाती है लेकिन पुलिस मामले को रफा-दफा कर देती है। जिसकी वजह से गुंडे बदमाशों का मन बढ़ा हुआ है। 

दूसरी ओर टोल कलेक्टर का इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना है, उसे छाती, कमर और सर में चोट आई हैं। घायल को काफी परेशानी हो रही है। उसका एक्स-रे किया गया है। एमआरआई और सीटी स्कैन के लिए लिखा गया है। टोल मैनेजर जितेंद्र सिंह का कहना है कि मंगलवार की शाम ही दादरी कोतवाली पुलिस को इस घटना के बारे में शिकायत दे दी गई थी। जिस पर अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। दूसरी ओर ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे का कहना है कि दादरी कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के घटना में प्रयुक्त किए गए वाहन जब्त कर लिए हैं। जिनमें 2 कार और एक स्कूटी हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

आपको बता दें कि इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग सिर्फ एक ही सवाल कर रहे हैं, आखिर यह गुंडे कौन हैं और इन्हें कानून का खौफ क्यों नहीं है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.