ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को पहली जल अदालत लगेगी, पानी से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा, पूरा कार्यक्रम देखिए

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को पहली जल अदालत लगेगी

-सेक्टर ईकोटेक-12 और ईकोटेक-1 की समस्याओं का समाधान होगाganga-प्रत्येक गुरुवार को लगेगी जल अदालत, सेक्टर भी तय कर दिए गए

जल शुल्क से संबंधित समस्याओं का समाधान करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण गुरुवार से जल अदालत का आयोजन करेगा। जल अदालत हर गुरुवार को लगेगी। 15 अक्टूबर को लगने वाली अदालत में औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक-12 और ईकोटेक-1 की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अपने आवंटियों के पानी के बिल की समस्या समाधान के लिए जल अदालत का आयोजन शुरू करने जा रहा है। जल अदालत प्रत्येक गुरुवार को लगेगी। इसके लिए सेक्टर तय किए जाएंगे। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जल अदालत में समस्याएं सुनी जाएंगी। गुरुवार प्राधिकरण कार्यालय के भूतल पर स्थित हाल में जल अदालत लगेगी। इसमें ईकोटेक-12 एवं ईकोटेक-1 से सम्बन्धित जल शुल्क की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

यह है जल अदालतों का पूरा शेड्यूल

दिनांक             सेक्टर का नाम
22 अक्टूबर      ईकोटेक-1 एक्सटेन्शन एवं ईकोटेक-1 एक्सटेन्शन-1
29 अक्टूबर      ईकोटेक-6, 7 व 8  
5 नंबवर           ईकोटेक-3 एवं टाय सिटी    
12 नंबवर        संस्थागत ग्रीन (बीजेडपी) एवं सेक्टर-16 (औद्योगिक)

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.