फोनरवा ने डीएम से मुलाकात कर शहर के लोगों की इन 7 परेशानी पर चर्चा की

फोनरवा ने डीएम से मुलाकात कर शहर के लोगों की इन 7 परेशानी पर चर्चा की

फोनरवा ने डीएम से मुलाकात कर शहर के लोगों की इन 7 परेशानी पर चर्चा की

Tricity Today | Noida Gate

सोमवार को फेडरेशन ऑफ नोएडा रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा और महासचिव केके जैन ने जिलाधिकारी सुहास एलवाई से मुलाकात की। दोनों पदाधिकारी डीएम से उनके सेक्टर-27 स्थित कार्यालय में मिले। फोनरवा ने नोएडा के निवासियों को आ रही समस्याओं के बारे में विस्तार से बात की। समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी दिया है। सुहास एलवाई ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्दी से जल्दी समाधान किया जाएगा।

फोनरवा के महासचिव केके जैन ने बताया, अब लॉकडाउन पीरियड को चलते एक महीने से ज्यादा समय व्यतीत हो चुका है। ऐसे में लोगों के सामने समस्याएं बढ़ रही हैं। मौसम भी बदल गया है। जब हम लोग लॉकडाउन पीरियड में गए थे तो मौसम में ठंडक थी। अब टेंपरेचर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में घरों में लोगों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से लेकर तमाम परेशानी हो रही है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही हैं। यही सारी दिक्कतें हमने डीएम को बताई हैं। फोनरवा और शहर की विभिन्न आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों से चर्चा करने के बाद ज्ञापन के बिंदु तय किए गए थे।

फोनरवा की ओर से ये परेशानियां बताई गईं
बहुत सी आरडब्ल्यूए में काम करने वाले सफाई कर्मचारी, गार्ड और अन्य कर्मचारी दिल्ली में रहते हैं। यह लोग दिल्ली और नोएडा के बीच सीमा सील होने के कारण ड्यूटी पर नहीं आ पा रहे हैं। 

सेक्टरों और सोसायटी में छोटे-छोटे दुकानदार हैं, जो परचून और रोजमर्रा का सामान बेचते हैं। इस तरह के लोगों को दिल्ली से सामान खरीदना पड़ता है। यह सारे लोग ने तो नोएडा से दिल्ली जा पा रहे हैं और ना ही दिल्ली से नोएडा आ पा रहे हैं। इसके लिए एंट्री पास की व्यवस्था की जाए। जो इन लोगों को नहीं दिए जा रहे हैं। अगर इन लोगों को एंट्री पास मिल जाता है तो बहुत बड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा।

नोएडा में खासतौर से ऐसे सेक्टर और अपार्टमेंट, जहां पर एटीएम हैं लेकिन उनमें पैसा नहीं है। जिसके कारण वहां के निवासियों को पैसा नहीं मिल पा रहा है। इन एटीएम में पैसा डालने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए अथवा हाउसिंग सोसायटी पर मोबाइल एटीएम भेजे जाएं। जिससे लोगों की परेशानियों का समाधान हो सके।

नोएडा की प्रत्येक आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष और महासचिव को पास दिए जाएं। जिससे यह लोग इमरजेंसी में अपने निवासियों की समस्याओं का समाधान कर सकें।

गर्मी आ चुकी है। एसी, फ्रिज आरओ और वाशिंग मशीन में से कोई न कोई उपकरण अधिकांश घरों में तकनीकी रूप से खराब पड़ा हुआ है। इन्हें ठीक करने के लिए प्रतिष्ठित नियमित सेवा प्रदाताओं को अनुमति दी जाए। प्रशासन अपने स्तर पर इनका उचित नियमितीकरण कर सकता है।

हमारे बहुत सारे निवासी गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं। उनको डायलिसिस की जरूरत पड़ती है। कुछ लोगों का ऑपरेशन भी होना है। ऐसे निवासियों को प्राइवेट हॉस्पिटल लेने से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि पहले लोगों को कोरोनावायरस का टेस्ट करवाना होगा। उसकी रिपोर्ट देनी होगी। तब हॉस्पिटल में आपको देखा जा सकता है। ऐसे बीमार पीड़ित निवासियों के लिए कोरोनावायरस टेस्ट की कोई व्यवस्था नहीं है। प्रशासन से अनुरोध है कि वह इसके लिए गाइडलाइंस बनाएं। इस तरह की गंभीर बीमारी से ग्रसित निवासियों के लिए कोरोनावायरस का टेस्ट करवाने की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जानी चाहिए। जिन हॉट स्पॉट सेक्टरों में पिछले 28 दिन से पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है, उन्हें हॉट स्पॉट से बाहर कर दिया जाए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.