भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन, योगी आदित्यनाथ ने जताया दुःख

भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन, योगी आदित्यनाथ ने जताया दुःख

भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन, योगी आदित्यनाथ ने जताया दुःख

Google Image | डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह

भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह का रविवार को इलाज के दौरान निधन हो गया है। डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह को काफी समय से सांस लेने में दिक्कते थी। जिसके बाद उनको दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर रविवार की सुबह डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह ने अंतिम सांस की है।

डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, सादगी की अप्रतिम मिसाल, ग्रामीण पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाले वरिष्ठ राजनेता श्री रघुवंश प्रसाद सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। ग्राम्य विकास मंत्रालय में उन्होंने सराहनीय कार्य किया। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति!

डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह को सांस लेने में दिक्कते होने पर उन्हें4 अगस्त को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पिछले चार दिनों से डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह वेंटिलेटर पर मौजूद थे। डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह का जन्म 6 जून, 1946 को हुआ था। वो भारत के चौदहवीं लोकसभा के सदस्य थे। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह ग्रामीण विकास मंत्रालय का कामकाज संभालते थे। उन्होंने 84 साल की उम्र में दुनिया से अलविदा बोला है। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.