Greater Noida: फॉर्च्यूनर कार ने बाइक सवार दूधिया को 100 मीटर तक घसीटा

Greater Noida: फॉर्च्यूनर कार ने बाइक सवार दूधिया को 100 मीटर तक घसीटा

Greater Noida: फॉर्च्यूनर कार ने बाइक सवार दूधिया को 100 मीटर तक घसीटा

Tricity Today | फॉर्च्यूनर कार ने बाइक सवार दूधिया को 100 मीटर तक घसीटा

ग्रेटर नोएडा के सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क के सामने सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने दूधिया की बाइक में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फॉर्च्यूनर कार सवार करीब 100 मीटर तक दूधिया को बाइक समेत घसीट कर ले गया। घायल दूधिया को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीटा दो कोतवाली क्षेत्र में सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क के सामने बेकाबू फॉर्च्यूनर कार ने दूधिया की बाइक में टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि आरोपी कार चालक दूधिया की बाइक को 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। जिससे दूधिया को गंभीर चोट आई है। राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस आरोपी फॉर्च्यूनर कार के चालक की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस कार का नंबर ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.