फोनरवा के संस्थापक सदस्य सुरेश तिवारी का निधन, विनम्र श्रद्धांजलि

फोनरवा के संस्थापक सदस्य सुरेश तिवारी का निधन, विनम्र श्रद्धांजलि

फोनरवा के संस्थापक सदस्य सुरेश तिवारी का निधन, विनम्र श्रद्धांजलि

Tricity Today | फोनरवा के संस्थापक सदस्य सुरेश तिवारी

नोएडा के प्रमुख समाजसेवी सुरेश तिवारी का आज सुबह दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया है। उन्हें ब्रेन हेमरेज के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। वह करीब एक सप्ताह से अस्पताल में उपचाराधीन थे। सुरेश तिवारी की मृत्यु का समाचार मिलने के बाद पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। शहर के प्रमुख समाजसेवी और उनके मिलने वाले लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

 

परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक सुरेश तिवारी को ब्रेन हेमरेज हो गया था। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। स्थिति बहुत ज्यादा गंभीर थी और डॉक्टर कई दिनों से उन्हें बचाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन, दुर्भाग्यवश आज सुबह उनका निधन हो गया। सुरेश तिवारी फोनरवा के संस्थापक सदस्य थे और वह लगातार कई वर्ष तक संस्था में महासचिव के पद पर कार्यरत रहे। फोनरवा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी रहे और सेक्टर की आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष भी थे।

 

पिछले साल हुए फोनरवा के चुनाव में उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की थी। उन्हें फोनरवा के पूर्व अध्यक्ष एनपी सिंह का पूरक माना जाता है। सुरेश तिवारी की असामयिक मृत्यु से नोएडा शहर में आरडब्ल्यूए की राजनीति करने वाले लोगों में गहरा दुख व्याप्त है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.