Noida: डकैती की योजना बना रहे चार बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और चोरी का माल बरामद

Noida: डकैती की योजना बना रहे चार बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और चोरी का माल बरामद

Noida: डकैती की योजना बना रहे चार बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और चोरी का माल बरामद

Tricity Today | बोलेरो गाड़ी बरामद

नोएडा फेस दो थाना पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार चोरी किया हुआ कपड़ा और घटना में प्रयुक्त एक बोलेरो गाड़ी बरामद की है।

नोएडा पुलिस को बुधवार की सुबह सूचना मिली कि कुछ बदमाश नोएडा में मदरसन कंपनी के पास किसी डकैती की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चार बदमाशों को धर दबोचा। जबकि, इनका साथी मौके से फरार हो गया। 

पुलिस ने बताया कि इन बदमाशों ने पूर्व में कपड़े की फैक्ट्री में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इनके पास से चोरी हुए कपड़े के 20 बंडल बरामद किए हैं। जिनकी कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी भी बरामद की है। पुलिस ने बदमाशों के पास से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस इनसे पूर्व में की गई घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है।

गिरफ्तार बदमाशों का विवरण

1. सुखबीर पंडित उर्फ सुधांशु उर्फ सुदर्शन पुत्र बसन्तलाल शर्मा निवासी ग्राम महमूदपुर थाना हरदुआगंज, अलीगढ़। हाल निवासी कृष्णानगर थाना विजय नगर जनपद गाजियाबाद।

2. आदित्य उर्फ साजन पुत्र जमना प्रसाद बाल्मीकी निवासी ग्राम सुरखावन खाना थाना इज्जत नगर बरेली। हाल निवासी सर्फाबाद थाना सेक्टर 49 नोएडा जनपद गौतमबुद्ध नगर। 

3. जितेन्द्र पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम नोकस पुर थाना सकीर जिला एटा। हाल निवासी एसजीएम नगर सेक्टर-48 फरीदाबाद, हरियाणा।

4. विनोद पुत्र कन्हई लाल निवासी ग्राम हथसाई थाना अलीगंज जनपद एटा। हाल निवासी बहरामपुर, थाना विजय नगर जनपद गाजियाबाद। 

फरार बदमाश
राकेश, नाम और पता अज्ञात

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.